☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मोकामा: बिजली के टावर से लटका मिला अज्ञात का शव, इलाके में फैली सनसनी

मोकामा: बिजली के टावर से लटका मिला अज्ञात का शव, इलाके में फैली सनसनी

मोकामा (MOKAMA): बिहर के मोकामा में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. जिसके बाद पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है.

जांच में जुटी पुलिस

घटना मोकामा के हथिदह थाना क्षेत्र के औटा हाल्ट का है. जहां बुधवार की सुबह बिजली टॉवर में एक अज्ञात का शव लटका पाया गया है. जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद हथिदह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि शव रस्सी के सहारे कम ऊंचाई पर लटका हुआ था. इधर हथिदह थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने बताया की शव की पहचान की कोशिश की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या या आत्महत्या की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

Published at:26 Apr 2023 12:17 PM (IST)
Tags:MokamaUnknown body foundhanging from electric towersensation spread in the area
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.