☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मोकामा: दो दिन से लापता युवक का शव कुएं से बरामद, मचा हड़कंप

मोकामा: दो दिन से लापता युवक का शव कुएं से बरामद, मचा हड़कंप

मोकामा (MOKAMA) : मोकामा से एक व्यक्ति की लापता होने की खबर सामने आई थी. पुलिस इसकी पड़ताल कर ही रही थी. दो दिन बाद एक व्यक्ति का शव कुएं में पाया जाता है. पड़ताल के बाद ये पता चला की ये वही लापता व्यक्ति है जिसे दो दिन से पुलिस ढूंढ रही थी. मृतक की पहचान अनुराग कुमार के रूप में की गई है. यह मामला मरांची थाना क्षेत्र की है. घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है. परिवार वालों का कहना है की दोस्ती के बीच हुई कुछ आपसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है.

क्या है पूरा मामला

एक युवक का शव मरांची टाल के एक कुएं से बरामद किया गया है. थाना अध्यक्ष साकेत कुमार ने बताया कि युवक के लापता होने की सूचना उसके परिजनों के द्वारा दी गई थी जिसके बाद खोजबीन प्रारंभ की गई. इस दौरान किसी ने सूचना दी कि टाल क्षेत्र में एक कुएं में किसी व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है. शव को निकाला गया तो पता चला कि यह वही युवक है जो पिछले 2 दिनों से लापता था. मृतक की मां गुड्डी देवी ने बताया कि मरांची के ही कुछ दोस्तों ने निजी दुश्मनी के कारण उसके बेटे की हत्या कर दी गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी जल्द ही सुलझा में लगी हुई है.

 

Published at:19 Mar 2023 11:12 AM (IST)
Tags:MokamaDead bodymissingmissing youthaccused friendsBIHARLATESTNEWSBIHARUPDATEBIHARNEWSTHENEWSPOST
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.