✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

जेड प्लस सुरक्षा के घेरे में भागलपुर पहुंचे मोहन भागवत, आश्रम में गुरुनिवास का करेंगे उद्घाटन

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:42:11 PM

भागलपुर(BHAGALPUR): संघ प्रमुख मोहन भागवत शुक्रवार को सिल्क सिटी भागलपुर के दौरे पर हैं. संघ प्रमुख शुक्रवार की सुबह नवगछिया स्टेशन पर पहुंचे, जहां से वे सड़क मार्ग से कुप्पाघाट महर्षि मेंही आश्रम के लिए रवाना हो गए. मोहन भागवत को लेकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ, चरमपंथी और नक्सली संगठनों की धमकी के बाद केंद्रीय सुरक्षा अलर्ट है. उनके आगमन को लेकर नवगछिया स्टेशन से लेकर आश्रम तक सुरक्षा व्यवस्था चौकस की गई है. 

नवगछिया स्टेशन परिसर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई. संघ प्रमुख जेड प्लस सुरक्षा घेरे में भागलपुर पहुंचे. आश्रम जाने के लिए उनका काफिला रवाना हो गया. कारकेड में 14 वाहनों के अलावा संतमत महासभा से जुड़ी 40 से अधिक गाड़ियों का काफिला शामिल रहा. उनके आगमन को लेकर बरारी मार्ग में 6-1 की फोर्स लगाई गई है. बैरियर मोड़, काली स्थान, राय हरि मोहन ठाकुर बहादुर उच्च विद्यालय मोड़, जिलेबिया मोड़, हाउसिंग बोर्ड चौक, मायागंज डीवीसी मोड़ के पास जवान तैनात किए गए. 

श्रद्धालुओं के लिए बंद किए गए कुप्पाघाट का मुख्य द्वार

भागलपुर के ऐतिहासिक कुप्पाघाट में 10 फरवरी को भव्य लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, इस कार्यक्रम में सौंदरीयकृत सद्गुरू निवास का लोकार्पण किया जायेगा. कुप्पाघाट परिसर सज-धज कर तैयार हो चुका है, गौरतलब हो की इस कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता के रूप में आचार्य महर्षि हरिनंदन परमहंस जी महाराज रहेंगे. वही मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संचालक मोहन भागवत होंगे और विशिष्ट अतिथि के रूप में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के योग गुरु स्वामी रामदेव और श्री महावीर स्थान न्यास समिति पटना के आचार्य किशोर कुणाल की उपस्थिति रहेगी. सुरक्षा के मद्देनजर पूरी तैयारी कर ली गई है आर एस एस प्रमुख मोहन भागवत को लेकर जेड प्लस सुरक्षा की व्यवस्था भी की गई है. चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे के द्वारा निगरानी रखी जाएगी. मिनट 2 मिनट कार्यक्रम के तहत पूरी तैयारी कर ली गई है. लोकार्पण कार्यक्रम 11 दिन में सुनिश्चित किया गया है उसके बाद सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज के जीवन पर आधारित फीचर फिल्म के पोस्टर का अनावरण किया जाएगा फिर सभी गणमान्य लोगों का स्वागत एवं संबोधन कार्यक्रम होगा. यह कार्यक्रम अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभा महर्षि मेंही आश्रम कुप्पाघाट भागलपुर द्वारा कुप्पाघाट परिसर में आयोजित की जा रही है. गौरतलब हो कि श्रद्धालुओं के लिए कुप्पाघाट के मुख्य द्वार को पूर्णरूपेण बंद कर दिया गया है. वहीं स्थानीय पुलिस बल अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है. कुप्पाघाट के प्रवेश द्वार से जो भी अंदर प्रवेश कर रहे हैं उनकी जांच करके ही उन्हें अंदर प्रवेश कराया जा रहा है. 

कार्यक्रम को लेकर अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभा के महामंत्री दिव्य प्रकाश ने कहा कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली गई है. वही सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. आने-जाने वालों पर प्रशासन की निगाहें बनी हुई है. साथी सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर लगाए गए हैं.   सभी अतिथि विशिष्ट अतिथि के आने की स्वीकृति मिल गई है. उम्मीद है कल का कार्यक्रम शांतिपूर्ण व काफी शानदार रहेगा. 

Tags:bihar bhagalpurMohan Bhagwat reached Bhagalpur under Z plus security

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.