✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

जहानाबाद में भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला, 2 जवान की हालत गंभीर, जानें क्या है पूरा मामला

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:03:54 PM

जहानाबाद(JAHANABAD): बिहार के जहानाबाद से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. जहां मदद के लिए गई रैपिड एक्शन पुलिस यानी डायल 112 की पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. जिसमें टीम के कई जवानों को चोटें आयी है और 2 जवान ज्यादा घायल हो गए हैं. घायल जवानों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया. 

दरअसल, घायल पुलिस कर्मियों को रविवार की रात जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र के कोरा गांव में दुर्घटना होने की सूचना मिली. जिसके बाद 5 से 6 की संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. वहीं, दुर्घटनास्थल पर पहले से मौजूद कुछ लोगों ने अचानक से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया. 

देर से पहुंचने के कारण किया गया हमला 

घटना के संबंध में जहानाबाद के पुलिस उपाधीक्षक रक्षित अशोक कुमार मेहता ने बताया कि इस घटना में हमारे पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं. लेकिन दो जवानों को कुछ ज्यादा चोट लगी है, जिनका इलाज पटना पीएमसीएच में चल रहा है. पुलिस कर्मियों पर हुए हमले के पीछे का कारण पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि, भीड़ का यह आरोप था कि एक्सीडेंट की सूचना पाकर काफी देर से पुलिसकर्मी वहां पर पहुंचे. जिससे आक्रोशित लोगों ने उन पर हमला कर दिया. पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि, हम लोग सभी आरोपी व्यक्तियों की पहचान कर उन पर कार्रवाई करेंगे.

रिपोर्ट: ऋषिनाथ 

Tags:जहानाबादडायल 112 पुलिस कर्मीबिहारबिहार न्यूज़रैपिड एक्शन पुलिससादर अस्पतालपटनापटना पीएमसीएच अस्पतालJehanabadDial 112 Police PersonnelBiharBihar NewsRapid Action PoliceSadar HospitalPatnaPatna PMCH Hospital

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.