✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

राजस्थान से समस्तीपुर पहुंचा मो. अफसर अली का शव, गांव में मचा चित्कार, दो दिन पहले अरपाधियों ने कर दी थी हत्या, ये है मामला

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:59:15 AM

समस्तीपुर(SAMATIPUR):समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के उजान गांव के  रहनेवाले युवक मो. अफसर अली की राजस्थान के भिवाड़ी में अपराधियों ने 2 दिन पहले पीट पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी थी. हत्या की खबर मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ था. राजस्थान से जब मृतक युवक मोहम्मद अफसर अली का शव आज उसके पैतृक गांव पहुंचा तो चीख और चित्कार से गांव गूंज उठा.

हर कोई राजस्थान सरकार से इस हत्याकांड में इंसाफ की गुहार लगा रहा है

 वहीं जाति बंधन के सभी भेदभाव मानो यह खत्म हो गए थे, हजारों लोगों की भीड़ गांव के लाल को देखने के लिए जुट गई. हर कोई राजस्थान सरकार से इस हत्याकांड में इंसाफ की गुहार लगा रहा है ,और जो भी हत्यारे हैं उन्हें कड़ी से कड़ी  सजा देने की मांग कर रहे हैं.

पूरे गांव ने नम आंखों से मोहम्मद अफसर को आखिरी विदाई दी

वहीं शव पहुंचने के बाद जनाजे की नमाज अदा की गई और फिर मोहम्मद अफसर  अली के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया.पूरे गांव ने नम आंखों से मोहम्मद अफसर को आखिरी विदाई दी. मोहम्मद अफसर के इस हत्या के पीछे की वजह क्या है, या परिवार के लोगों को भी समझ में नहीं आ रहा है.

Tags:Officer Ali's bodymurdered by criminalmurder in rajsthancrime in rajsthancrime in samastipursamastipur newssamastipur news todaybihar newsbihar news todayoutcry in the village

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.