✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

JDU नेता को अर्धनग्न कर बदमाशों ने की पिटाई,जमीन विवाद में घटना को दिया अंजाम

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:24:42 PM

भागलपुर(BHAGALPUR): भागलपुर में जदयू के  महानगर अध्यक्ष राजदीप कुमार राजा को बदमाशों ने बीच सड़क पर अर्धनगन कर जमकर पिटाई कर दी. जिसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह से अपराधी बीच सड़क पर राजदीप राजा की लात, घुसों और लाठी से जमकर पिटाई कर रहे हैं, और बीच सड़क पर हो रही पिटाई के दौरान आम लोग मुकदर्शक बने हुए हैं. मामला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परवती चौक के समीप का है.

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर दो थाने की पुलिस पहुंची. पुलिस से जदयू नेता ने लिखित शिकायत कर बदमाशों पर कार्रवाई की मांग की है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि भागलपुर जेडीयू के महानगर अध्यक्ष के करीबी सूरज कुमार यादव  एक प्लॉट पर काम करवा रहा था. तभी धनंजय यादव, कन्हैया यादव, पलटू यादव 10-20 लोगों के साथ पहुंचे और मजदूर को पीटने लगा मशीन को फेंकना शुरू कर दिए. काम को बंद करवा दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद जदयू के महानगर अध्यक्ष राजा यादव पहुंचे. इसके बाद 10-20 लोगों ने बीच सड़क पर ही उसकी पिटाई कर दी. जिससे कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन फानन में उसे इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल ले जाया गया है. जहां इलाज कराया जा रहा है. मामले को लेकर सूरज कुमार ने बताया कि एक प्लॉट पर काम करवा रहे थे. इसी दौरान चार की संख्या में पहुंचे लोगों ने काम कर रहे मजदूर के साथ मारपीट की. मशीन वगैरह सब फेक दिया. जिसके बाद JDU नेता राजा यादव पहुंचे तो उनको बीच सड़क पर अर्धनग्न कर उसकी पिटाई कर दी. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है. उन्होंने प्रशासन से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है.

Tags:bihar newsBhagalpur newsjdu ministerviral video

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.