✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मोतिहारी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 10:02:09 AM

मोतीहारी(MOTIHARI): मोतिहारी से एक बड़ी खबर आ रही है.  जहां मलाही थाना के एक नाबालिग लड़की के साथ तीन युवकों ने सामुहिक दुष्कर्म किया है. बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की रविवार की शाम शौच करने के लिए घर से निकली थी. इसी दौरान कुछ मनचले लड़के जबरदस्ती उसे अपने साथ ले गए और उसे लड़की के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. आरोपी ने लड़की का मोबाइल भी छीन लिया और उसे धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देंगे. इसके बाद लड़की घर पहुंची और उसने अपने परिजन को अपनी आपबीती बताई.  लेकिन लड़की के परिवार वाले समाज के डर के कारण विरोध नहीं कर पा रहे थे और उन्होंने इस मामले को दबाने का प्रयास किया. आरोपियों के दबंगता से डर कर पीडित बच्ची घर में छुपी रही. लेकिन जब पीडिता की स्थिति खराब होने लगी तब उसने थाने जाकर पुलिस को एक आवेदन दिया. सूचना मिलते ही  डीएसपी रंजन कुमार ने मामले को संज्ञान में लिया और एक टीम का गठन किया.  इसके बाद आवेदन मिलने के 4 घंटे बाद ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.  वहीं पुलिस ने पीड़ित बच्ची का मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है.   घटना मलाही थाना क्षेत्र के एक गांव की बतायी जा रही है. 

एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने क्या कहा 

वहीं मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित लड़की का मेडिकल जांच कराया जा रहा है. मेडिकल जांच के बाद स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलाई जाएगी. वहीं पुलिस अग्रतर करवाई में जुटी है. 

 

Tags:biharmotihariMinor raped in Motiharibihar police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.