✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

नालंदा के हरनौत में नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत, आत्महत्या या साजिश ? जांच जारी

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 27, 2026, 5:05:50 PM

नालंदा (NALANDA) : बिहार के नालंदा में एक 16 साल की लड़की को घर मे ही गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मृतिका बख्तियारपुर थाना क्षेत्र लक्ष्मणपुर गांव निवासी बसिष्ठ नारायण की 16 वर्षय पुत्री काजल कुमारी है जो हरनौत स्थित किराया के मकान में अपनी माँ और भाई बहन के साथ रहती थी.

काजल के सिर में लगी थी गोली

आज घर मे काजल अकेली थी अचानक गोली की आवाज सुनाई दिया तो मकान मालिक कमरे में पहुंचे तो देखा काजल के सिर में गोली लगी है और पास में देसी कट्टा पड़ा हुआ था. घटना की जानकारी मिलने के बाद हरनौत थाना की पुलिस घटना स्थल पहुचकर मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल मृतिका के परिवार गुजरात मे है. इस मामले  को डीएसपी आत्म हत्या बता रहे है.

कमरे में मिला देशी कट्टा, जांच जारी

घर मालकिन ने बताया कि छठ पूजा के दौरान एक लड़का आया था उसी के साथ गई थी. वापस लौटी उसके बाद अचानक गोली चलने का आवाज सुनाई दिया. कमरा का दरबाजा खुला हुआ था और कुछ ही दूरी पर एक कट्टा रखा हुआ था. घटना किस कारण हुई इसका खुलासा नही हुआ है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच एफएसएल की टीम से करा रही है और कट्टा को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Tags:Nalanda minor girl deathHarnaut girl suspicious deathNalanda murder mysteryBihar minor girl death caseHarnaut suicide or murder caseNalanda crime newsBihar crime news todayNalanda latest newsBihar breaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.