☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मंत्री सुरेन्द्र यादव ने अपने विवादित बयान से मारी पलटी, कहा- गोदी मीडिया मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर चला रही

मंत्री सुरेन्द्र यादव ने अपने विवादित बयान से मारी पलटी, कहा- गोदी मीडिया मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर चला रही

कटिहार (KATIHAR): भारतीय सेना के खिलाफ विवादित बयान देने वाले  मंत्री सुरेन्द्र यादव ने अपने बयान से पलटी मार ली. उन्होंने अपने बयान से मुकरते हुए कहा कि गोदी मीडिया मेरे बयान को तोड़मरोड़ कर टेलीविजन स्क्रीन पर चला रही  है. मैं सेनाभक्त हूँ और राजनीति में आने से पहले मैंने सेना भर्ती में जाने का प्रयास भी किया था. मैं आज भी सेना भक्त हूँ.

क्या है पूरा मामला

नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल सुरेन्द्र यादव ने अग्निवीर योजना की निंदा करते हुए भारतीय सेना के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी . उन्होंने कहा था कि अगले साढ़े आठ साल में भारत की सेना ....... की फ़ौज हो जाएगी. वे यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा कि अग्निवीर जिस किसी के दिमाग की उपज है उसे फांसी पर चढ़ा देना चाहिए. पूर्णिया में 25 फरवरी को होने वाली महागठबंधन के महारैली को लेकर सीमांचल के जिलों में सुरेन्द्र यादव दौरा कर रहे थे. इसी क्रम में कटिहार में तैयारी की कमान संभाले प्रभारी मंत्री सुरेंद्र यादव ने सेना को लेकर विवादस्पद टिप्पणी की थी. 

Published at:24 Feb 2023 04:19 PM (IST)
Tags:Minister Surendra Yadavcontroversial statementIndian ArmyBIHARLATESTUPDATETHENEWSPOST
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.