✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

जेपी गंगा सेतु का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री नितिन नवीन, कहा- पल में कोई दरार नहीं

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 1:21:06 PM

पटना(PATNA): बिहार की राजधानी पटना का मरीन ड्राइव कहा जाने वाला जेपी गंगा सेतु के उद्घाटन के मात्र 3 दिन बाद ही पुल में दरार आने की खबरे आने लगी. जिसके बाद पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने जेपी गंगा सेतु का बुधवार को निरीक्षण किया. विभाग के अधिकारियों के साथ उन्होंने जेपी गंगा सेतु के कथित दरार वाले हिस्से का निरीक्षण किया. साथ ही पुल को पूरी तरह से सुरक्षित बताते हुए दावा किया की जेपी सेतु में कोई दरार नहीं है.

निरीक्षण करने के बाद मंत्री ने नक्शा और पुल से मिलान किया और बताया कि कुछ टेक्निकल प्रॉब्लम हुई है. इसे दरार नहीं कहा जा सकता है. पुल में कुछ नहीं हुआ है जो पुल के बाद सड़क बनती है उसमें गैपिंग आई है वह टेक्निकल रूप से रखा जाता है उसे ठीक किया जा रहा है. भविष्य में ऐसी कोई समस्या न हो उसका अभी निराकरण किया जा रहा है.

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ड्रीम प्रोजेक्ट योजना सेतु पथ 3,831 करोड़ की लागत से दीदारगंज से दीघा घाट तक 20.5 किलोमीटर तक का गंगापथ तैयार हुआ है. जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल को किया. लेकिन दो दिन बाद ही पूल में दरार होने की सूचना आने लगी. इस पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया. ऐसे में स्थल का निरीक्षण करने के लिए पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन आज दीदारगंज पहुंचे.

Tags:बिहारबिहार न्यूजबिहार ट्रेंडिंगट्रेंडिंग न्यूजबिहार अपडेटपटनापटना न्यूजजेपी गंगा सेतुपथ निर्माण मंत्रीपथ निर्माण मंत्री नितिन नवीनजेपी गंगा सेतु निरीक्षणमुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ड्रीम प्रोजेक्ट योजनामुख्यमंत्री नीतीश कुमारBiharBihar NewsBihar TrendingTrending NewsBihar UpdatePatnaPatna NewsJP Ganga BridgeRoad Construction MinisterRoad Construction Minister Nitin NaveenJP Ganga Bridge InspectionChief Minister Nitish Kumar's Dream Project SchemeChief Minister Nitish Kumar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.