कैमूर : बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान ने कैमूर जिले के चैनपुर विधानसभा के अपने पैतृक गांव नौघरा स्थित ईदगाह में परिवार के सदस्यों एवं ग्रामीणों के साथ ईद-उल-फ़ित्र की नमाज़ अदा की.
नमाज़ के बाद उन्होंने प्रदेश और देश में अमन, तरक्की एवं भाईचारे के लिए दुआ मांगी. इस अवसर पर मंत्री जी ने लोगों से मुलाकात कर ईद की मुबारकबाद दी और कहा कि ईद का त्योहार प्रेम, सौहार्द और इंसानियत का पैगाम देता है. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं शुभचिंतक इस मौके पर मौजूद रहे.