✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

सीएम नीतीश के समर्थन में सामने आए मंत्री अशोक चौधरी, NCERT की किताब दिखाकर जानिए क्या कहा

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 10:30:06 AM

पटना (PATNA): बिहार विधानपरिषद में शीतकालीन सत्र के चौथे दिन मुख्यमंत्री के बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी का विरोध जारी है. सदन की शुरुआत होते ही सदन के अंदर बीजेपी ने जोरदार प्रदर्शन किया. जिसके जवाब में जेडीयू ने भी सदन के अंदर और सदन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया.

एनसीईआरटी किताब को लेकर जदयू नेता कर रहे प्रदर्शन

आज सदन में जदयू नेता केंद्र सरकार पीएम मोदी से कई सारे सवाल पूछ रहे थे. जदयू नेताओं के हाथों में तख्ती बैनर के साथ-साथ मंत्री अशोक चौधरी ने हाथों में एनसीईआरटी किताब को लेकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिए. मंत्री अशोक चौधरी ने कहा पिछले दो दिनों से जिस तरह से बीजेपी के नेता विधान मंडल के दोनों सदनों में हंगामा कर रहे हैं. जिस बात को लेकर सदन में बीजेपी के नेता घेरने की कोशिश कर रहे है. वह बात एनसीआरटी की 12 वीं क्लास के जीव विज्ञान की किताब के पेज संख्या 60 औऱ 64 में स्पष्ट रूप से लिखी हुई है.

आरक्षण कोटा बढ़ाने से भाजपा को हो रही तकलीफ  

साथ ही उन्होंने कहा कि जो बात हमारे नेता ने कही है, वहीं बात इस किताब में लिखी है. और यही किताब के माध्यम से बच्चे और बच्चियों को पढ़ाया जाता है. अशोक चौधरी ने कहा कि भाजपा के नेता उन बातों को लेकर हंगामा नहीं कर रहे हैं. उनका मेन मकसद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य में आरक्षण की कोटे को बढ़ाने को लेकर तकलीफ हो रहे है. इसलिए भाजपा के तमाम नेता प्रदर्शन कर रहे है.

भाजपा मकसद केवल नीतीश कुमार की छवि को धूमिल करना

साथ ही अशोक चौधरी ने कहा कि भाजपा नेताओं को इस बात से इतना शर्मिंदगी महसूस हो रहा है. तो बीजेपी के नेता इस बयान को लेकर लगातार हंगामा क्यों कर रहे हैं. क्या केंद्र सरकार एनसीईआरटी की किताब में लिखी बातों को हटाएंगे. भाजपा नेताओं का मकसद एक ही है कि देशभर में नीतीश कुमार की छवि को धूमिल किया जाए इसलिए वह प्रदर्शन कर रहे हैं.

Tags:bihar trending newsbihar breaking newsbihar news updateWinter session in Bihar Legislative Councilbihar legislative assemblylegislative councilmembers of bihar legislative assemblybihar legislative assembly's winter sessionbihar legislative councilwinter session news biharbihar newsbihar assembly winter sessionbiharbihar assemblywinter sessionbihar legislative assembly buildingbihar legislative assembly resultlegislative assembly of biharbihar legislative assembly election 2020bihar legislative assembly livepetition regarding his protectionhindi book writersbjp leader shubhendu adhikariindian booksbook reviewnitish kumar leaves bjpnitish kumar leaves ndajdu leader k c tyagi speak after election commission meetingfarmers protestteachers protestbihar election results vote countingdelhi minister satyendar jainreporter diarysatyendar jain arrestedravi shankar prasad statement on congresspress information bureau in hindisave the democracy protest

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.