✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

भागलपुर में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, 5 शख्स को पुलिस ने धर दबोचा

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 17, 2026, 5:48:38 PM

भागलपुर : जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र स्थित रहमतबाग मोहल्ले में अवैध हथियार निर्माण की एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है. गुप्त सूचना के आधार पर बिहार व बंगाल एसटीएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक नवनिर्मित मकान को घेरकर छापेमारी की जहां से भारी मात्रा में निर्मित और अर्धनिर्मित हथियारों के साथ हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए.

पांच शख्स गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिला है कि यहां अवैध रूप से हथियार तैयार किए जा रहे थे. जिनका संभावित संबंध आगामी बंगाल चुनाव से भी जोड़ा जा रहा है. इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि सीटीएसपी के द्वारा प्रेस वार्ता कर की गई.पुलिस सूत्रों के अनुसार बरामद सामान में देसी कट्टे, अर्धनिर्मित हथियारों के पुर्जे, बैरल, ट्रिगर मैकेनिज्म तथा हथियार निर्माण में उपयोग होने वाले विभिन्न औजार शामिल हैं. इससे स्पष्ट होता है कि यह स्थान सुनियोजित तरीके से संचालित मिनी गन फैक्ट्री के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था.

क्षेत्र में दहशत का माहौल

कार्रवाई के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है. जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि इस अवैध नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं तथा हथियारों की सप्लाई किन क्षेत्रों में की जानी थी. स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध हथियार कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना भी की जा रही है.

Tags:Bhagalpur mini gun factory bustBhagalpur illegal arms raid5 arrested in BhagalpurPolice seize mini gun factoryBihar crime newsBhagalpur police actionIllegal weapons factory caughtBihar law enforcement news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.