✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

भागलपुर में ट्रक की टक्कर से दूध भरा कंटेनर पलटा, चालक की मौत

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 10, 2026, 11:44:44 AM

भागलपुर : नाथनगर थाना क्षेत्र के दोगच्छी बायपास मोड़ के आगे एक भीषण सड़क हादसा हो गया. एक अनियंत्रित ट्रक ने दूध से भरे कंटेनर को जोरदार टक्कर मार दी.

तेज रफ्तार ट्रक ने कंटेनर में मारी टक्कर

जिससे कंटेनर पलट गया और चालक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के फतेहपुर निवासी 26 वर्षीय युवक के रूप में हुई है. युवक दूध से भरा कंटेनर लेकर जा रहा था. इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कंटेनर में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर सड़क पर पलट गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

कंटेनर पलटने से चालक की मौके पर मौत

घटना की सूचना मिलते ही नाथनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

 

Tags:Bhagalpur road accidentMilk container accident in BhagalpurTruck hits milk container BhagalpurDriver killed in Bhagalpur accidentBhagalpur truck collision newsMilk tanker overturned in BhagalpurTruck accident in Bihar todayBihar road accident latest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.