☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

सीतामढ़ी में मिड डे मील का खाना बच्चों के लिए बना जानलेवा, खिचड़ी खाकर आधा दर्जन बच्चे पड़े बीमार

सीतामढ़ी में मिड डे मील का खाना बच्चों के लिए बना जानलेवा, खिचड़ी खाकर आधा दर्जन बच्चे पड़े बीमार

सीतामढ़ी(SITAMADHI): बिहार के सीतामढ़ी जिले में ‘मिड डे मील’ का खाना बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो गया है. पूरी घटना पुपरी थाना क्षेत्र के तेमुआ गांव की है.जहां मिडिल स्कूल में मध्यान भोजन खाने से डेढ़ दर्जन बच्चे बीमार हो गए हैं.

खाना में गिरी छिपकली, लापरवाही से बच्चों को खिलाया गया खाना

मिली जानकारी के मुताबिक मिड डे मील का खाना बनाने के दौरान कहीं से छिपकली गिर गई थी. लेकिन लापरवाही बरतते हुए वही खाना बच्चों को खिला दिया गया. भोजन करने के बाद जब बच्चे अपने-अपने घर गये तो अचानक से उनकी तबीयत खराब होने लगी.जिसके बाद सभी को आनन-फानन में स्थानीय पुपरी पीएससी में बच्चों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया.

परिजन कर रहे हैं दोषियों पर कार्रवाई की मांग 

घटना को लेकर पीड़ित बच्चों के परिजनों ने भी स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया और कहा कि स्कूल में बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. जो भी इसमे दोषी हैं,उसपर उचित कार्रवाई होनी चाहिए.

Published at:08 Apr 2023 06:31 PM (IST)
Tags:biharsitamarhiMid-day mealchildrenhalf a dozen children fell ill after eating khichdi
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.