✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर मांझी का बड़ा बयान, बोले जल्द बनेगी सरकार

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 3, 2026, 4:02:31 PM

पटना (PATNA) : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं और यह उनका फैसला है. जिसके लिए उन्हें शुभकामनाएं दी जानी चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही सरकार का गठन हो जाएगा.

कानून को सख्ती से लागू करने की जरूरत

बिहार में जहरीली शराब के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वह पहले से कहते आ रहे हैं कि कानून तो ठीक है लेकिन उसका सही तरीके से पालन (इंप्लीमेंटेशन) नहीं हो पा रहा है. उन्होंने जोर देकर कहा कि कानून को सख्ती से लागू करने की जरूरत है तभी इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सकती है

सच्चाई सामने आती है तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी

अपने सलाहकार दानिश रिजवान के सोशल मीडिया पर फायरिंग करते हुए वायरल वीडियो के मामले में मांझी ने कहा कि जांच चल रही है और यह मामला अदालत से जुड़ा हुआ है. अगर जांच में सच्चाई सामने आती है तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी

वहीं नालंदा में हुई घटना को लेकर उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद है. उन्होंने माना कि वहां कुछ गड़बड़ियां थीं जिनकी जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.

 

Tags:Nitish Kumar Rajya Sabha newsJitan Ram Manjhi statementBihar politics latest newsNitish Kumar Rajya Sabha moveBihar government formation newsPatna political news todayBihar political developments 2026NDA government Bihar updateBihar CM Rajya Sabha speculation

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.