✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मनीषा थापा को कॉलेज में दी गई नम आंखों से विदाई, सहपाठियों ने याद में लगाए पौधे

BY -
Priya Jha CE
Priya Jha CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:32:32 AM

पटना (PATNA): एयर इंडिया की केबिन क्रू मेंबर मनीषा थापा को आज उनके कॉलेज सेंट जेवियर मैनेजमेंट कॉलेज, दीघा में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई.आज कॉलेज परिसर में शोक का माहौल था, जहां शिक्षकों, सहपाठियों और कॉलेज स्टाफ ने नम आंखों से मनीषा को अंतिम विदाई दी.

मनीषा की याद में छात्र-छात्राओं पौधे लगाए

श्रद्धांजलि सभा के दौरान मनीषा की याद में पौधे भी लगाए गए , ताकि उनकी स्मृतियां सदैव जीवित रहें. छात्र-छात्राओं ने कहा कि मनीषा हमेशा मुस्कुराते रहने वाली और प्रेरणा देने वाली शख्सियत थीं, जिनका जाना सभी के लिए अपूरणीय क्षति है.

एयर इंडिया की फ्लाइट में बतौर केबिन क्रू तैनात थीं

मनीषा थापा दो दिन पहले अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में बतौर केबिन क्रू तैनात थीं. टेकऑफ के कुछ ही समय बाद विमान में तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटना हो गई, जिसमें मनीषा की जान चली गई.मनीषा के माता-पिता इस समय अहमदाबाद में हैं. हादसे के बाद उनका डीएनए टेस्ट कराया गया है, जिसके जरिए मनीषा की पहचान की जा रही है. पहचान की पुष्टि के बाद ही उनका पार्थिव शरीर उनके परिजनों को सौंपा जाएगा.

पटना ने आज एक होनहार बेटी को खो दिया

कॉलेज प्रशासन और छात्रों ने सरकार और एयर इंडिया से अपील की है कि मनीषा के परिवार को समुचित मुआवजा और हरसंभव सहायता प्रदान की जाए.पटना ने आज एक होनहार बेटी को खो दिया, लेकिन उसकी यादें, उसका संघर्ष और उसकी मुस्कान हमेशा सबके दिलों में जीवित रहेंगी.

Tags:Bihar NewsTodays newsBihar local newsPatna newsManisha Thapa bid farewell with teary eyes in collegeAhmedabad plane crashTaja khabarHindi news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.