✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार प्रशासन में बड़ा फेरबदल, कई विभागों में IAS-IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, जानिए पूरी डीटेल

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 10, 2026, 6:00:42 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला और नई नियुक्तियां की हैं. इस व्यापक फेरबदल में शिक्षा, वित्त, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, ऊर्जा, भवन निर्माण, पर्यटन और आपदा प्रबंधन जैसे अहम विभागों में वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

इस बदलाव के तहत 1996 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी आनंद किशोर को वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है. हालांकि वे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष के रूप में अपनी मौजूदा जिम्मेदारी पहले की तरह निभाते रहेंगे. इसी बैच के एच. आर. श्रीनिवास को समाज कल्याण विभाग का नया अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है. वे अपने वर्तमान दायित्वों को भी जारी रखेंगे, जिसमें पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार और सामान्य प्रशासन विभाग में जांच आयुक्त की भूमिका शामिल है.

स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन क्षेत्र में भी अहम बदलाव किए गए हैं. 1997 बैच के संतोष कुमार मल्ल को जल संसाधन विभाग से स्थानांतरित कर आपदा प्रबंधन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है. वहीं 2005 बैच के कुमार रवि को स्वास्थ्य विभाग का नया सचिव नियुक्त किया गया है. वे पहले मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव के रूप में कार्यरत थे. इसी तरह 2003 बैच के लोकेश कुमार सिंह को पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है और वे विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे.

ऊर्जा विभाग की कमान अब 2005 बैच के अजय यादव को दी गई है. उन्हें ऊर्जा सचिव के साथ-साथ मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग और बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है. 2007 बैच के संजय कुमार सिंह को वित्त विभाग का सचिव बनाया गया है, जहां उन्हें पूर्ण प्रभार मिला है.

इसके अलावा भवन निर्माण विभाग में 2008 बैच के प्रणव कुमार को सचिव नियुक्त किया गया है. 2010 बैच के चंद्रशेखर सिंह को जल संसाधन विभाग का सचिव बनाया गया है. वहीं मनोज कुमार सिंह को नई दिल्ली स्थित बिहार भवन का स्थानिक आयुक्त नियुक्त किया गया है. साथ ही रजनीश कुमार सिंह को कारा एवं सुधार सेवाएं विभाग में IG की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Tags:Bihar IAS TransferBihar Administrative ReshuffleIAS Officers Posting BiharBihar Government TransferBihar Energy Department IAS ChangeBiharBihar NEWSBihar news update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.