✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर,नीतीश कुमार छोड़ेंगे सीएम की कुर्सी,सोशल मीडिया पर किया पोस्ट   

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 5, 2026, 11:27:04 AM

पटना(PATNA):बिहार में लंबे समय तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर रहने के बाद अब नीतीश कुमार दिल्ली जाने को तैयार है.खुद नीतीश कुमार ने इसकी पुष्टि की है.इस पोस्ट के साथ के साथ ही बिहार में राजनीति पारा बढ़ गया है. मुख्यमंत्री आवास के बाहर जदयू के कार्यकर्ताओं की भीड़ जुड़ गई. हर कोई इस फैसले से चौक गया है. अब दोपहर दो बजे नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे.       

नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया में लिखा “पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है। संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ। मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।“

 

Tags:Bihar NewsBihar UpdateBihar Nitish KumarJDUJDU newsBIharPatna news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.