✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मुजफ्फरपुर से किशनगंज तक उद्योगों की एंट्री, डालमिया लगाएगी सीमेंट प्लांट

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 15, 2026, 7:28:44 PM

पटना (PATNA): बिहार अब सिर्फ कृषि राज्य नहीं, बल्कि तेजी से उभरता औद्योगिक हब बनता जा रहा है. राज्य में बड़े निवेशकों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है और इसी कड़ी में डालमिया समूह ने बिहार में दो बड़े सीमेंट प्लांट लगाने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है. राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (SIPB) की 67वीं बैठक में मुजफ्फरपुर और किशनगंज में प्रस्तावित डालमिया की परियोजनाओं को स्टेज-1 क्लीयरेंस दे दी गई है.

मुजफ्फरपुर के महवल औद्योगिक क्षेत्र में डालमिया भारत ग्रीन विजन लिमिटेड को ₹573.15 करोड़ के निवेश से 2.5 MTPA क्षमता वाली इकाई स्थापित करने की मंजूरी मिली है. वहीं किशनगंज में Dalmia Cement (North East) Limited की 2.5 MTPA क्षमता वाली परियोजना को ₹573.76 करोड़ के निवेश के साथ स्टेज-1 क्लीयरेंस प्रदान किया गया. उद्योग मंत्री श्रेयशी सिंह ने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं, पारदर्शी व्यवस्था और त्वरित स्वीकृति देने के लिए लगातार काम कर रही है. यही वजह है कि अब देश की बड़ी कंपनियां बिहार को निवेश के लिए एक मजबूत और भरोसेमंद गंतव्य के रूप में देख रही हैं.

उद्योग विभाग के सचिव सह बियाडा एवं आइडा के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार ने कहा कि डालमिया समूह की दोनों परियोजनाएं बिहार में औद्योगिक विकास को नई गति देंगी. उन्होंने कहा कि इन निवेशों से न केवल उत्पादन क्षमता बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी. बैठक में डालमिया के अलावा अंबुजा, केएनएसजी एल्मुनियम प्राइवेट लिमिटेड, एस राजदेव बिल्ड्ज एलएलपी, आइकॉन स्पाइरल इलेक्ट्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड, सीता एग्रो फूड प्रोडक्ट व एसएपीएल इंडस्ट्रीज़ प्राइवेट लिमिटेड समेत कई अन्य कंपनियों के प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई.

SIPB की बैठक में कुल ₹2484.06 करोड़ की 16 परियोजनाओं को स्टेज-1 क्लीयरेंस दी गई, जबकि ₹46.86 करोड़ की चार परियोजनाओं को वित्तीय मंजूरी मिली. सरकार का दावा है कि इन परियोजनाओं से राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और बिहार की औद्योगिक तस्वीर और मजबूत होगी.

Tags:Patnapatna newspatna latest newsbihar newsbihar latest newsCement Plants in Muzaffarpur and KishanganjDalmia Cement Plants in Muzaffarpur and Kishanganjdalmia cement factory

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.