✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

जहानाबाद में नकली दवाओं का बड़ा भंडाफोड़, सस्ती दवा पर लगाते थे बड़े ब्रांड का रैपर

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 12, 2026, 1:58:38 PM

जहानाबाद : हुलासगंज में पुलिस और ब्रांच प्रोटेक्शन सर्विसेज ने छापेमारी कर नकली दवाओं का बड़ा गिरोह पकड़ा है. भारी मात्रा में दवाएं और नकली रैपर को बरामद करते हुए एक आरोपी की भी गिरफ्तारी हुई है. दरअसल जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और ब्रांच प्रोटेक्शन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त अभियान में नकली दवाओं के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया और छापेमारी में भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांडों की दवाएं, नकली रैपर और पैकिंग सामग्री बरामद की है.

नकली दवाओं के अवैध कारोबार की खबर पर रेड  

पुलिस ने मकान मालिक को हिरासत में लेकर और भी पूछताछ कर रही है. इधर पुलिस ने बताया कि हुलासगंज में नकली दवाओं के अवैध कारोबार करने की सूचना पर छापेमारी की गई जिसमे बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है. छापेमारी में विभिन्न ब्रांडों की दवाओं के नकली रैपर बदलकर उन्हें असली बताकर बाजार में बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है.

बरामद दवाओं की अनुमानित कीमत 21 लाख

छापेमारी हुलासगंज इंटर कॉलेज के बगल में कन्हैयागंज टोला के जीर्ण-शीर्ण मकान में की गई. बरामद दवाओं की  अनुमानित कीमत 21 लाख रुपए बताई गई है. फिलहाल ब्रांच प्रोटेक्शन प्राईवेट लिमिटेड के फिल्ड औफिसर अंजनी कुमार द्वारा हुलासगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमें दो लोगों को आरोपित किया गया है.

सस्ती दवा पर लगाते थे बड़े ब्रांड का रैपर

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरोह सस्ती और संदिग्ध दवाओं को खरीदकर उन पर प्रसिद्ध कंपनियों के रैपर चढ़ा देता था और फिर उन्हें असली दवा बताकर मेडिकल दुकानों में सप्लाई करता था. इस अवैध कारोबार से जहां लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था वहीं दवा बाजार में भी बड़ा फर्जीवाड़ा किया जा रहा था. छापेमारी के दौरान मकान मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ जा रही है.

Tags:Jehanabad fake medicine racketFake drugs bust in JehanabadSpurious medicines seized in BiharFake medicine gang busted in JehanabadCounterfeit drugs case in BiharCheap medicines with branded wrappersBihar fake pharmaceutical racketPolice raid on fake medicine factoryIllegal drug packaging racket

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.