पटना(PATNA): बिहार में सामूहिक हड़ताल में शामिल 41 अंचल अधिकारियों पर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. विभाग का आदेश नहीं मानने पर सभी को निलंबित कर दिया. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. इस कार्रवाई के बाद महकमे में हड़कंप मचा है. साथ ही विभाग ने साफ किया कि कोई अगर अपने मर्जी से चलने की कोशिश करेगा. तो उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
अधिसूचना में बताया गया कि सभ निलंबित अंचल अधिकारी विभाग के आदेश को नहीं मान रहे थे. आदेश का पलान नहीं करने पर सभी पर कार्रवाई की गई है. आदेश में बताया गया कि समृद्धि यात्रा से लेकर राजस्व संग्रह में अधिकारियों ने अपनी मर्जी का काम किया है. किसी ने कोई आदेश नहीं पालन लिया. जिसके बाद निर्णय लिया गया.