✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

अवैध नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में नशीली इंजेक्शन और दवा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:36:13 AM

पटना (PATNA) : राजधानी में सूखे नशे के सौदागरों ने नशे के कारोबार में प्रोहैबिटेट दवाओ को अपने काली कमाई में तेजी से शामिल कर लिया है. ताजा मामला पटना के दीघा थाना क्षेत्र इलाके का है. जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर करवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीली इंजेक्शन और दवाओ को बरामद करने के साथ 4 युवकों को गिरफ्तार किया है.

700 इंजेक्शन और एविल टेबलेट्स किया गया बरामद

जानकारी देते हुए कोतवाली लॉ एंड आर्डर डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि लगभग 700 इंजेक्शन, एविल के टेबलेट्स बरामद किया गया है. पुछताछ में पकड़ में आए नशीली दवाओं के तस्करों ने बताया कि इंजेक्शन वायल और एविल दवाएं गांधी मैदान के गेट नंबर 1 के पास सप्लाई की जानी थी. जिसे टेंपो में 4 लोग लेकर जा रहा थे. लेकिन इसी बीच पुलिस और ड्रग्स विभाग की टीम ने नशीली दवाओं के खेप को जब्त किया है.

नशे के सौदागरों से पुलिस कर रही पूछताछ

ड्रग विभाग की माने तो पकड़ में आया इंजेक्शन एनआरएक्स को नारकोटिक्स से जुड़ी हुई ये दवाएं है जिसकी स्मगलिंग की जा रही थी. वही सूचना पर 4 नशे के सौदागारो को पुलिस ने दीघा संत माइकल स्कूल के पास से गिरफ्तार किया है. जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह सौदागर स्कूल औऱ कॉलेज के छात्रों को अपना टारगेट बना रहे थे. लेकिन पुलिस औऱ ड्रग्स विभाग की टीम ने उनके मनसुबे को नाकाम कर दिया. फिलहाल इस मामले में पटना पुलिस और ड्रग विभाग की टीम नशे के सौदागरों से पूछताछ कर इस खेल के असली मास्टर माइंड तक पहुंचने की जुट में जुटी है.

Tags:bihar newsbihar breaking newsbihar latest newsbihar trending newsbihar policebihar news updatebihar patnapatna policeMajor action by police against illegal drugsillegal drugs in patna4 smugglers arrested4 smugglers arrested in patna4 smugglers arrestedwith huge quantity of drug injections and medicineshuge quantity of drugsHuge quantity of illegal drugs recovered

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.