✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

नालंदा में NIA-ATS की बड़ी कार्रवाई, कई लोकेशन पर एक साथ रेड से मचा हड़कंप

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 6, 2026, 11:21:36 AM

नालंदा (NALANDA): बिहार के नालंदा जिला में सोमवार सुबह सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया. बिहारशरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र स्थित लहेरी मोहल्ला में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) की टीम ने एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की.

सुबह-सुबह कई इलाकों में रेड

जानकारी के मुताबिक एजेंसियों की टीम सुबह करीब 4 बजे ही बिहारशरीफ पहुंच गई थी और स्थानीय पुलिस बल को साथ लेकर करीब 7 बजे से सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया. इस दौरान एक बंदूक दुकान और ज्वेलरी दुकान समेत कुल 6 से अधिक लोकेशन पर छापेमारी की गई जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

हथियार-ज्वेलरी दुकानों समेत कई जगह छापे

लहेरी मोहल्ला स्थित बंदूक दुकान में अधिकारियों ने विशेष रूप से हथियारों और कारतूसों का गहन सत्यापन किया. दुकान में मौजूद हर एक हथियार और उसके रिकॉर्ड का मिलान किया गया ताकि किसी भी तरह की अनियमितता या अवैध गतिविधि का पता लगाया जा सके.

पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां जांच में जुटी

हालांकि इस पूरी कार्रवाई के पीछे का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है. एजेंसियों की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है. स्थानीय लोगों के बीच इस छापेमारी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं जबकि पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हुई हैं. फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

Tags:Nalanda NIA ATS raidNIA ATS raid Bihar SharifNalanda raid news todayNIA crackdown NalandaATS operation BiharNIA raids multiple locations NalandaNalanda crime news update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.