✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

EOU के रडार पर अभियंता गोपाल कुमार, 4 ठिकानों पर छापेमारी से सनसनी

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 16, 2026, 11:29:25 AM

पटना(PATNA): आर्थिक अपराध इकाई ने बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जमुई जिले के ग्रामीण कार्य प्रमंडल झाझा में तैनात कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में यह कार्रवाई की जा रही है. शुरुआती जांच में गोपाल कुमार के खिलाफ करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति जुटाने के साक्ष्य मिलने की बात सामने आई है.

विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से प्राप्त तलाशी वारंट के आधार पर EOU की अलग-अलग टीमें शनिवार सुबह से लगातार छापेमारी कर रही हैं. जांच एजेंसी के अनुसार गोपाल कुमार ने अपनी ज्ञात आय से लगभग 81.5 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की है. प्रथम दृष्टया जांच में करीब 2 करोड़ 61 लाख रुपये की अतिरिक्त संपत्ति का खुलासा हुआ है.

EOU की टीम पटना और जमुई समेत कुल चार स्थानों पर तलाशी अभियान चला रही है. इनमें पटना के मजिस्ट्रेट कॉलोनी स्थित ज्योतिपुरम इलाके के जगत विला अपार्टमेंट का फ्लैट, कंकड़बाग के पूर्वी इंदिरा नगर रोड नंबर-4 स्थित मकान, जमुई के केकेएम कॉलेज के पास स्थित किराये का आवास और झाझा स्थित कार्यालय शामिल हैं.

सूत्रों के अनुसार छापेमारी के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज, निवेश से जुड़े कागजात, बैंकिंग रिकॉर्ड और संपत्ति से संबंधित कई अहम जानकारी जुटाई जा रही है. EOU की कार्रवाई के बाद विभागीय हलकों में हड़कंप मच गया है.

बिहार में लगातार बढ़ रहे भ्रष्टाचार के मामलों के बीच यह कार्रवाई काफी अहम मानी जा रही है. फिलहाल जांच एजेंसी सभी दस्तावेजों की गहन पड़ताल में जुटी हुई है और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

 

Tags:EOU raid in BiharBihar EOU latest actionExecutive Engineer raid BiharGopal Kumar EOU raidJamui engineer raid newsBihar corruption newsEOU raid Patna todayBihar Economic Offences UnitBihar engineer property raidPatna raid latest updateCorruption case in Bihar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.