✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार के अररिया में बड़ा तेजाब कांड, मामूली विवाद में 14 लोगों पर फेंका तेजाब, तीन की हालत नाजुक

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 3:53:41 AM

अररिया(ARARIA): बिहार में एक बार फिर से एसिड अटैक होने का मामला सामने आया है. बिहार के अररिया जिले से विश्वकर्मा पूजा की संध्या पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.आरएस थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के करीब छह लोगों ने मिलकर तेजाब से हमला कर दिया. इस घटना में 14 से 15 लोग झुलस गए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है.

एक परिवार के लोगों ने अचानक एसिड अटैक कर दिया

घटना स्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इलाके में पूजा-पर्व का माहौल चल रहा था. इसी दौरान विवाद के बाद एक परिवार के लोगों ने अचानक एसिड अटैक कर दिया.घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए भागने लगे.

मामुली विवाद में 14 लोगों पर फेंका तेजाब

हालांकि घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से झुलसे तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए पटना pmch रेफर किया गया है. डॉक्टरों ने बताया कि कई पीड़ितों के चेहरे और शरीर का बड़ा हिस्सा बुरी तरह झुलस गया है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. प्रारंभिक जांच में हमले के पीछे आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है.हालांकि, पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है.लोग मांग कर रहे हैं कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

Tags:acid attack in supaullover acid attack in supaulreal acid attack in indiarecent acid attack in indiaacid attack cases in indiabihar acid attackacid attackacid attack on dalit2 acid attackpatna acid attacksiwan acid attackacid attack india 2020kalyan acid attackacid attack indian girlmuzaffarpur acid attackacid attack over water dispute in jhansiacid attacksacid attack of muzaffarnagaracid attack girlacid attack newsacid attack casedelhi acid attackjhansi acid attackTrending newsViral newsAcid attackAcid attack in araraiBiharArarai

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.