✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पीएमसीएएच में बड़ा हादसा, निर्माण कार्य के दौरान हादसा, एक मजदूर की मौत

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 12:44:24 PM

पटना (PATNA) : बिहार के सबसे बड़े पीएमसीएच अस्पताल परिसर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर के शरीर में लोहे का रॉड घुसने से उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है अस्पताल में नए भवन का निर्माण हो रहा था जिसमें काफी मजदूरों को काम पर रखा गया था. इसी कार्य के बीच एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई है. 

जानिए कैसे हुआ हादसा 

इस घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार पीएमसीएच के निर्माण कार्य में लगा एक मजदूर कार्य कर रहा था जिस दरम्यान पीएमसीएच परिसर में अवस्थित भवन के छत का टुकड़ा मजदुर के शरीर पर गिर गया वही उसमें लगे लोहे का रॉड उसके शरीर में जा घुसा है. जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान मुकेश कुमार यादव समस्तीपुर निवासी के रूप में किया गया है,घटना के सूचना के बाद पीएमसीएच में हड़कंप मच गया. 

बिहार का सबसे बड़ा अस्पताल 

पटना का पीएमसीएच अस्पताल बिहार का सबसे बड़ा चिकित्सकीय संस्थान है. यहाँ काफी संख्या में मरीज अपना इलाज कराने आते हैं. इसके साथ ही यहां एमबीबीएस और एमडी पढ़ाई भी की जाती है.

Tags:Major accident in PMCAHPMCAHPATNAPATNANEWSPATNABIHARNEWSBIHARUPDATEBIHARLATESTNEWSTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.