✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बाढ़ में छोटे सरकार ने कराया दंगल,विदेशी पहलवान भी पहुंचे अखाड़े में  

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 4, 2026, 11:59:25 AM

 

बाढ़ (BARH) : मोकामा विधायक अनंत सिंह के गांव नदावां के अखाड़े में देश विदेश के पहलवान जीत के लिए पसीना बहा रहे हैं. दोपहर बाद कुश्ती के लिए सबसे पहले स्थानीय पहलवानों को दंगल में उतारा गया. एक एक कर पहलवान अनंत सिंह का आशीर्वाद लेकर मैदान में उतरते दिखे.

बाढ़ और आस-पास के कई जिलों से भी लोग दंगल देखने के लिए अनंत सिंह के गांव नदावां पहुंचे थे. सभी के रहने, खाने का पूरा इंतज़ाम किया गया है. दंगल में एक एक कर पहलवान चित होने के बाद अखाड़े से बाहर होते गए. शाम को ईरान और जॉर्जिया से नदावां पहुंचे. अंतरराष्ट्रीय पहलवानों के बीच कुश्ती होनी है.

भीषण गर्मी के बावजूद अनंत सिंह और उनके समर्थक अखाड़े के चारों तरफ टहलते नजर आए. बिहार केसरी विवेका पहलवान के भाई अरविंद पहलवान और उनके बेटे राजा परीक्षित बाहर से पहुंचे पहलवानों का स्वागत करते नजर आए. पूरी कुश्ती के दौरान अनंत सिंह के छोटे पोते भी उनके साथ अखाड़े में गदा लेकर टहलते रहे.

अनंत सिंह अपने राजसी अंदाज में अपने पीछे छतरी लिए पूरे अखाड़े का चक्कर लगाते रहे. लोग अखाड़े से ज्यादा अपने बीच छोटे सरकार को देखने के लिए उत्साहित दिखे. इस दौरान लोगों ने छोटे सरकार जिंदाबाद और विवेका पहलवान अमर रहें के जमकर नारे लगाए.

Tags:Nadawan Wrestling Festival 2026Local and International Wrestlers in Nadawan DangalNadawan Kushti Mahakumbh HighlightsBarhAnant singhNandawachote sarkarAnant Singh viralMokamaBahubali Anant singhKushti

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.