☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार में माफिया राज : बेगूसराय में शराब माफियाओं का तांडव, शराब लदे कार को दरोगा पर चढ़ाया, दरोगा की दर्दनाक मौत

बिहार में माफिया राज : बेगूसराय में शराब माफियाओं का तांडव, शराब लदे कार को दरोगा पर चढ़ाया, दरोगा की दर्दनाक मौत

बेगूसराय(BEGUSARAI): बिहार में शराब माफिया के हौसले बुलंद हैं. शराब माफिया शराब तस्करी तो करते ही हैं साथ ही पुलिस पर भी हमला करने से बाज नहीं आते. ताजा मामला  बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि पुलिस को एक कार से शराब तस्करी की सूचना मिली थी. इसी बीच जब पुलिस छापेमारी करने पहुंची तो  शराब मेफिया ने शराब लोडेड ऑटो कार से एक दरोगा को कुचल दिया जिससे घटनास्थल पर ही दरोगा की मौत हो गई. जबकि एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया. 

पूरा मामला 

मृत दारोगा की पहचान नावकोठी थाने में पदस्थापित खमास चौधरी के रूप में की गई है. घायल सिपाही की पहचान होमगार्ड जवान बालेश्वर यादव के रूप में की गई है. दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार से शराब की बड़ी खेप मंगाई जा रही है. सूचना पर खमास चौधरी दलबल के साथ छतौना पुल के पास पहुंचे. जैसे ही उन्होंने कार को रोकने का प्रयास किया लेकिन शराब तस्कर ने दरोगा पर कार चढ़ा दी. जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. वहीं होमगार्ड के एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल जवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया है. 

वहीं होमगार्ड के जवान बालेश्वर यादव ने बताया कि हमलोग रात्रि गश्ती में निकले थे. इसी दौरान सूचना मिली कि शराब तस्कर छतौना पुल की तरफ से शराब लेकर जाएंगे. दारोगा खमास चौधरी के साथ पुल पर जांच करने लगे. इसी बीच एक कार आ रही थी. उसे रोकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने रफ्तार तेज कर दी और दारोगा को कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने क्या कहा 

वहीं इस मामले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान भी सामने आया है. गिरिराज सिंह ने दरोगा की मौत के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया है. साथ ही शराबबंदी को लेकर पुर्नविचार करने की मांग की है. 

Published at:20 Dec 2023 11:31 AM (IST)
Tags:bihar newsbegusarai newsLiquor mafia'Mafia rule in Biharbihar policeLiquor case
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.