☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मधेपुरा: सदर अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट के पीछे लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू

मधेपुरा: सदर अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट के पीछे लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू

मधेपुरा(MADHEPURA): सदर अस्पताल के ऑक्सिजन प्लांट के पीछे भीषण आग लगने की वजह से आसपास के लोग दहशत में आ गए. वहीं सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, वहीं कचरे में भीषण आग लग गयी. हालांकि कचरे के ढेर में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, बताया गया कि ऑक्सीजन प्लांट के पीछे कुछ असामाजिक तत्व के लोग नशे का सेवन करते हैं, जैसे गांजा, कफ, सिरप और इत्यादि. वहीं सदर अस्पताल के प्रशासन के द्वारा आग पर अग्निशमन यंत्र और पानी से आग पर काबू पाया गया. वहीं इसके बाद सदर अस्पताल प्रशासन के द्वारा अग्निशमन विभाग को फोन कर के सूचना दिया गया. जिसके बाद मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया गया.

बड़ी मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू

आग का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा था. जिस कारण इलाके में भय का माहौल बन गया. वहीं घंटे बाद पहुंचे अस्पताल प्रशासन और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ फूल कुमार ने बताया कि कचरे के ढेर में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई. आग कैसे लगी, इसकी जानकारी नही है. जान माल का कोई नुकसान नही हुआ है.

Published at:18 Jan 2023 05:10 PM (IST)
Tags:MadhepuraFierce fire broke outoxygen plant of Sadar HospitalSadar HospitalMADHEPURAMADHEPURA NEWSJHARKHAND NEWS
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.