✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

LS Election 2024:फिर फिसली सीएम नीतीश कुमार की जुबान! पीएम नरेंद्र मोदी को सीएम बनाने की कर दी अपील, देखें फिर क्या हुआ 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:58:20 AM

बख्तियारपुर(BAKHTIYARPUR): मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने चुनावी भाषण में लगातार स्लिप ऑफ टंग के शिकार हो रहे हैं, क्योंकि आए दिन उनकी जुबान फिसल रही है. रविवार (26 मई) को एक बार फिर एक सभा के दौरान नीतीश कुमार की जुबान फिसल गई और उन्होंने पीएम मोदी के मुख्यमंत्री बनने की कामना कर दी. उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री बनाने का आग्रह किया.  

पीएम नरेंद्र मोदी को सीएम बनाने की कर दी अपील

 दरअसल नीतीश कुमार पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के दनियावां इलाके में एनडीए प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद के चुनाव प्रचार में भाषण दे रहे थे, इसी बीच सीएम बोलते-बोलते गड़बड़ा गए. सीएम नीतीश ने रविशंकर प्रसाद के कमल छाप पर वोट देने के लिए जनता से आग्रह किया और कहा कि हम तो चाहते हैं कि एनडीए बिहार की सभी 40 सीटों पर विजय हो और पूरे देश में 400 सीट जीते और नरेंद्र मोदी जी फिर मुख्यमंत्री बनें और देश का विकास और बिहार का विकास हो. ये सुनते ही उनके अंगरक्षक ने कान में कहा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं, इसके बाद नीतीश कुमार ने कहा कि अरे वह तो प्रधानमंत्री हैं ही उनको फिर से प्रधानमंत्री बनाना है वह और आगे बढ़ें. 

नीतीश कुमार ने लालू परिवार पर भी जमकर साधा निशाना 

वहीं नीतीश कुमार ने चुनावी भाषण में लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी जमकर हमला किया.लालू प्रसाद यादव का नाम लिए बगैर कहा कि एक आदमी था, जो नौ गो बेटा-बेटी पैदा किया और अपने हट गया तब बेटी को बनाया दिया. बेटा-बेटी यही सब करते रहता है. इसका कोई मतलब है जी. हम लोग के साथ आया हमने देखा बहुत गड़बड़ है, तो हम हट गएं और झूठ-मूट का बोलता रहता है. बाइट नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बिहार 

Tags:loksabha election 2024loksabha election 2024 biharloksabha election 2024 newsloksabha electionnitish kumarcm of bihar nitish kumarnitish kumar newsNitish Kumar's tongue slipped againbiharbihar newsbihar news todaybakhtiyarpurbakhtiyarpur newsbakhtiyarpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.