✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

इंस्टाग्राम पर शुरू हुई लव स्टोरी, बच्चों को छोड़ कश्मीर से सुपौल पहुंची महिला, अब अपने साथ ले गई कश्मीर पुलिस

BY -
Prerna
Prerna
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:51:09 AM

सुपौल(SUPAUL): किसी ने सच ही कहा है कि प्यार की न कोई उम्र होती है न कोई सीमा. हजारों किलोमीटर दूर रहकर भी प्यार को पाने के लिए प्रेमी-प्रेमिका कुछ भी कर गुजरने को तैयार हो जाते हैं. फिर उसे न समाज की फिक्र रहती है न दुनिया की. कुछ इसी तरह की एक कहानी आज हम आपको बताने जा रहे हैं. जिसमें शादी शुदा दो अलग-अलग परिवार के महिला पुरुष को प्यार हो जाता है और वो दोनों बिना किसी परवाह के एक दूसरे के लिए जीने और मरने की कसम खा लेते हैं.

ये है पूरा मामला

दरअसल इस कहानी की शुरूआत होती है. जम्मू कश्मीर के अखनूर थाना इलाके से जहां से लापता एक महिला को जम्मू पुलिस ने सुपौल जिले के छातापुर थाना क्षेत्र के रामपुर वार्ड नंबर 06 से बरामद किया है. जम्मू पुलिस के हेड कांस्टेबल नरेश कुमार ने बताया कि जम्मू के अखनूर थाना में एक महिला की गुमशुदगी क़ो लेकर आवेदन दिया गया था. जिसमें शिकायत की गई कि 40 वर्षीय महिला मीनू बीबी 28 जून से अचानक लापता हो गई है. जिसके बाद लापता महिला कि खोजबीन पुलिस के द्वारा शुरू की गई और जम्मू पुलिस अनुसंधान के क्रम में लापता महिला को खोजते हुए सुपौल पहुंच गई. जहां भीमनगर पुलिस की मदद से लापता महिला क़ो छातापुर थाना क्षेत्र के रामपुर वार्ड न 06 से बरामद कर लिया गया है. बताया जा रहा है की मीनू बीबी रामपुर में मो फारुख के साथ करीब डेढ़ महीने से रह रही थी.

डेढ़ महीने से रह रहे दोनों साथ

दरअसल छातापुर थाना क्षेत्र के रामपुर वार्ड नंबर 06 निवासी मो फारुख पिछले वर्षों से जम्मू कश्मीर के अखनूर थाना क्षेत्र के सुंगाल गांव में रुई का काम करते थे. जहां उसे स्थानीय एक महिला मीनू बीबी से मुलाकात हुई.  मीनू बीबी उसके दुकानदार पर आती थी और दोनों में नजदीकियाँ बढ़ने लगी. फिर दोनों एक साथ रहने लगे. डेढ़ माह पूर्व मो फिरोज मीनू बीबी क़ो अपने घर रामपुर ले आया था.

जम्मू पुलिस मीनू बीबी ले गई अपने साथ

लेकिन मीनू बीबी ने बताया की मो. फारुख से उनकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई. वो अब फारुख के साथ ही रहना चाहती है. वहीं फारुख ने भी बताया कि वो मीनू बीबी से शादी किया है और दोनों साथ ही रहना चाहते हैं. मालूम हो कि फारुख पहले से ही शादी शुदा है. वहीं मीनू बीबी की भी पहले शादी हो चुकी है, दोनों बाल बच्चेदार है. फिलहाल मीनू बीबी को जम्मू पुलिस अपने साथ जम्मू लेकर रवाना हो गया है. चूंकि मामला पुलिस के अधीन है लिहाजा पुलिस की अनुसंधान पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की मामला क्या है .

 

Tags:bihar men marry kashmiri womenbihar boys marraiage to kashmiri girlkashmiri womenkashmiri girl marriage to bihar boyskashmir latest newskashmiri sistersuttar pradesh policeghazipur woman killed own sonskashmirlearn while on the movecoordinates on wikidataup policeteacher slapt girlteacher beaten girlahmedabad river frontstudy for civilservicesstateshortstate newsshort videothe best optical illusion #shorts

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.