✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

BIHAR : बगहा में लव, सेक्स और धोखा, पहले प्रेमजाल में फसाया, फिर अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, जानिए क्या है मामला

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:41:47 AM

बगहा(BAGHA): बिहार के बगहा में एक लव सेक्स और धोखे की कहानी सामने आई है. यह कहानी नेपाल और भारत से जुड़ी हुई है. जहां एक भारतीय युवक पहले एक नेपाली युवती को प्रेम जाल में फंसाया फिर शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा. साथ ही लड़की के साथ अश्लील वीडियो और फोटो भी बनाया और वायरल करने की धमकी देकर लड़की और उसके पिता से पैसे वसूलने लगा. इस बीच लड़के की डिमांड बढ़ती गई और मोटा रकम का डिमांड करने लगा इसके साथ ही लड़की के साथ बार-बार संबंध बनाने लगा. लड़की और उसके परिजन इसका विरोध करने लगे.  जिसके बाद लड़के ने लड़की का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया. इस बीच लड़की ने तंग आकर मंगलवार की देर रात जहर खा लिया. लड़की बेहोश हो गई जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने महिला थाना को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़की को अनुमंडलीय अस्पताल बगहा पहुंचाया. जहां पर डॉक्टर ने इलाज कर बुधवार की सुबह लड़की को महिला थाना को सुपुर्द कर दिया. डॉक्टर चंचल वाला ने बताया कि लड़की ने जहर खाया हुआ था. समय रहते उसे अनुमंडलीय अस्पताल बगहा पहुंचाया गया. इलाज करने के बाद स्थिति सामान्य होने पर पुलिस को सौंप दिया गया है.  

ऐसे मिले लड़के और लड़की

युवती नेपाल की नवल परासी की रहने वाली है जिसका उम्र 25 वर्ष है. वही लड़का भैरोगंज थाना क्षेत्र के त्रिभवनी का रहने वाला है. विजय शर्मा का पुत्र धर्मराज शर्मा (28) कि रिश्ते की बहन की शादी लड़की के घर हुई थी. उसी रिश्ते को लेकर वह बार-बार नेपाल जाता था. वहीं पर लड़की और लड़के एक दूसरे के नजदीक आए. नज़दीकियां प्यार में बदल गई. दोनों एक दूसरे को चाहने लगे. और इसी बीच रिलेशनशिप में आ गया. लड़की ने बताया कि इसके बाद लड़का कतर कमाने के लिए चला गया. वहीं से इमो पर बात करने लगा. नहीं बात करने पर धमकी भी देता था. 

15 दिनों से 2 मुल्कों की पुलिस के पास चक्कर काट रही थी युवती

लड़की ने आरोप लगाया है कि लड़का जब कतर से लौटा तो लड़की से मिलने के लिए जिद करने लगा.  लेकिन उसके हरकतों से तंग आ चुकी थी. मैं उससे संबंध विच्छेद करना चाह रही थी. इसी बीच धमकी देकर वाल्मीकि नगर में बुलाया और बिना लड़की की इच्छा के उसके साथ संबंध बनाया. इस मामले को लेकर लड़की नेपाल पुलिस के पास पहुंचे तो नेपाल पुलिस ने इंडियन पुलिस के पास केस करने का सलाह दिया. जिसके बाद लड़की इंडिया के वाल्मीकि नगर थाना पहुंची. लड़की के अनुसार वाल्मीकि नगर थाना लड़की को भैरोगंज थाना भेज दिया. भैरोगंज थाना की पुलिस ने उसे महिला थाना भेज दिया.  इधर महिला थाना पुलिस ने घटना वाल्मीकि नगर का था तो लड़की को वाल्मीकि नगर भेज दिया. इस तरह करते हुए 15 दिन निकल गए. फिर एक बार सोमवार को लड़की महिला थाना पहुंची थी. जहां लड़का और उसके परिजनों को महिला थाना की पुलिस थाना लेकर आई. थाने में लड़की ने कहा कि यह मेरा सब कुछ लूट लिया है और मैं इसी के साथ घर बसाऊंगी. लेकिन लड़के और उसके परिजनों ने लड़की को अपनाने से इंकार कर दिया. लड़की थाना से निकली और कुछ ही दूरी पर जाकर जहर खा लिया. 

महिला थानाअध्यक्ष धर्मवीर भारती ने बताया कि लड़की के आवेदन मिलने के साथी लड़के और उसके परिजनों को थाना पर लाया गया था. लड़की लड़के से शादी करना चाह रही थी. लेकिन लड़का तैयार नहीं हुआ जिसे देखते हुए लड़के को हिरासत में ले लिया गया है. वहीं लड़की का आवेदन मिला हुआ है.  आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. लड़की के आवेदन और जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया जाएगा. लड़की को अस्पताल में इलाज कर 164 के बयान के लिए बेतिया भेजा जा रहा है. 

Tags:bihar newsbagha news updateLove sex and cheating in Bagaha

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.