✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

सोशल मीडिया से प्यार चढ़ा परवान, शादी तक पहुंची बात, लेकिन मंडप से दूल्हा हो गया फरार...

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 4:33:19 AM

भागलपुर(BHAGALPUR):
भागलपुर वार्ड नंबर 21, डी एन सिंह घाट रोड से एक अचंभित कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पांच साल से एक-दूसरे से प्रेम करने वाले युवक युवती की शादी से ठीक पहले दूल्हा मंडप से फरार हो गया है. इस घटना ने गांव में खुशी के माहौल को गहरे सदमे में बदल दिया है. बताया गया है कि  दीपा नाम की लड़की जो भागलपुर डीएम सिंह रोड की रहने वाली है और सानू कुमार चौसा मधेपुरा के रहने वाले युवक ने एक दूसरे से facebook के जरिए साल 2021 में दोस्ती की थी. धीरे-धीरे दोनों में प्रेम गहराता गया और दोनों ने सहदी करने का फैसला लिया था. दोनों ने शादी करने का फैसला लिया और 1 जून 2025 की तारीख शादी के लिए तय की गई थी. शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थी लेकिन जब दीपा शादी की रस्मों के लिए मंडप पहुंची, तो वहां सानू नदारद था. दूल्हे के गया होने की सूचना मिलने के बाद लोगों ने सानू को कॉल करना शुरू किया, लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ था. वही जब घंटों बाद मोबाइल ऑन हुआ, तो सानू ने दावा किया कि उसकी "किडनैपिंग हो गई थी". वही दीपा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, हम पांच सालों से एक-दूसरे से प्रेम करते थे हमने साथ जीने-मरने की कसम खाई थी मुझे विश्वास था कि सोनू मुझे अपनाएगा, लेकिन शादी के दिन ही सोनू अपने वादे तोड़कर भाग गया. मुझे लगा मैं उसके बिना नहीं रह पाऊंगी, इसलिए शादी का फैसला लिया था. इधर सुबह करीब 8 बजे दूल्हा सानू कुमार, वार्ड नंबर 21 स्थित अपने घर लौटा, तो पूरे गांव ने उसे घेर लिया और सवालों की बौछार कर दी. 

ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या ऐसा लड़का जो शादी के दिन ही भाग जाए, वह भविष्य में दीपा का साथ निभा पाएगा? क्या वह जीवनभर उसके साथ ईमानदारी से रहेगा?

मामले को गंभीरता से लेते हुए वार्ड नंबर 21 के पार्षद संजय सिंह और दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे. वही उन्होंने कहा कि सानू कुमार के माता-पिता को बुलाया जाएगा और बुढ़ानाथ मंदिर में समाज के सामने दोनों की शादी करवाई जाएगी ताकि लड़की की इज्जत और भावनाएं सुरक्षित रह सकें.

Tags:bihar newsbiharbhagalpurbhagalpur newscoupleshadimarriage

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.