✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

भागलपुर में गैस एजेंसियों पर लगी लंबी कतार, अफवाहों ने बढ़ाई भीड़

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 11, 2026, 5:07:59 PM

भागलपुर : पश्चिम एशिया में ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव और उससे जुड़ी खबरों के कारण देशभर में गैस आपूर्ति को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं. इसी बीच अफवाहों का असर अब भागलपुर में भी देखने को मिल रहा है.

शहर के कई गैस एजेंसियों के बाहर आज सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई. लोग घरेलू एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए अपना काम-काज छोड़कर अहले सुबह से ही एजेंसी पहुंच गए और घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए. अचानक बढ़ी भीड़ के कारण कई जगहों पर उपभोक्ताओं को काफी देर तक इंतजार भी करना पड़ा. कई लोग खाली सिलेंडर लेकर एजेंसी के बाहर खड़े दिखाई दिए. कतार में लगे लोगों का कहना है कि गैस की कमी की खबरें सुनकर वे पहले ही सिलेंडर लेने आ गए हैं ताकि आगे किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

गैस एजेंसियों का कहना है कि भागलपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और एजेंसियों के पास पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है. एजेंसी प्रबंधन के अनुसार अफवाहों के कारण अचानक भीड़ बढ़ गई है जिससे वितरण में थोड़ी परेशानी हो रही है. इस मामले को लेकर एक गैस एजेंसी के प्रबंधक ने बताया कि लोग अफवाहों के कारण घबरा रहे हैं जबकि ऐसी कोई स्थिति नहीं है. उन्होंने कहा कि जितनी जरूरत है उतनी गैस उपलब्ध है और सभी उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिलेगा.

 

Tags:Bhagalpur gas cylinder shortageLPG cylinder rush in BhagalpurLPG supply rumors in BhagalpurGas cylinder panic buying BhagalpurLPG cylinder supply news BiharBhagalpur gas agency crowdLPG consumers queue BhagalpurGas cylinder booking rush BhagalpurBihar LPG supply updateBhagalpur latest news LPG cylinder

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.