✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar News | LS Poll 2024 : गया से जीतन राम मांझी और कुमार सर्वजीत में होगा मुकाबला, आरजेडी ने दिया कुमार सर्वजीत को सिंबल

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:03:03 AM

पटना(PATNA): लोकसभा चुनाव को लेकर पहले चरण की चार सीटों पर बुधवार से नामांकन शुरू हो गया. इसी के साथ ही राष्ट्रीय जनता दल ने अपनी तरफ से इन चारों सीटों पर अपने प्रत्याशियों का चयन कर लिया है. हालांकि औपचारिक ऐलान होना बाकी है. और राजद सुप्रीम लालू प्रसाद यादव ने अपने चार उम्मीदवारों को सिंबल भी दे दिया है. इनमें गया से कुमार सर्वजीत को राजद की तरफ से उम्मीदवार बनाया गया है.नवादा से श्रवण कुशवाहा को राजद का सिंबल दिया गया है. औरंगाबाद से अभय कुशवाहा ताल ठोकते नजर आएंगे. अभय कुशवाहा ने कल ही राजद का दामन थामा है. इधर, जमुई से अर्चना रविदास को आरजेडी उम्मीदवार बनाया गया है.

जीतन राम मांझी और सर्वजीत होंगे आमने-सामने

इधर, एनडीए की तरफ से जीतन राम मांझी को उम्मीदवार बनाया गया है. लेकिन इसकी भी अभी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है. मिली जानकारी के अनुसार 28 मार्च को जीतन राम मांझी अपना नामांकन करेंगे. जीतन राम मांझी की पार्टी हम का गठबंधन एनडीए के साथ है. गठबंधन में गया सुरक्षित लोकसभा सीट है. इधर, यह अनुमान लगाया जा रहा था कि हिंदुस्तानी आवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन गया सीट से चुनाव लड़ेंगे. लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार होने के बाद जीतन राम मांझी इस सीट से ताल ठोकते नजर आएंगे. इधर, जीतन राम मांझी का मुकाबला राजद के कुमार सर्वजीत से होगा.

Tags:Bihar newsPatna newsLok Sabha electionsLok sabha election 2024Jitan Ram ManjhiLalu Prasad YadavRjd party

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.