✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

एम्बुलेंस से हो रही शराब तस्करी, 88 कार्टून अंग्रेज़ी शराब के साथ दो तस्कर धराए 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 8:48:48 AM

छपरा(CHAPRA): मरीज के बदले शराब लेकर बिहार में घुसने का प्रयास कर रहे एम्बुलेंस को बिहार उत्तरप्रदेश की सीमा पर उत्पाद विभाग की टीम ने पकड़ा. एम्बुलेंस में मरीज के बदले अंग्रेज़ी शराब की तस्करी करते पकड़े गए तस्कर. 88 कार्टून अंग्रेज़ी शराब के साथ मेडिकल स्टाफ वाला एप्रेन धारक दो तस्करों को धर दबोचा गया. उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार ने बताया कि मांझी में बलिया मोड पर उत्पाद विभाग वाहन जाँच कर रही थी तभी उत्तरप्रदेश के रजिस्ट्रेशन नम्बर लगी एक एम्बुलेंस वहाँ हूटर बजाती हुई पहुंची और जल्दी निकलने का प्रयास करने लगी. लेकिन एम्बुलेंस में सवार दो युवकों की गतिविधि संदेहजनक दिखी जिसके बाद उसकी जाँच की गई तो मरीज के बदले एम्बुलेंस में भारी मात्रा में अंग्रेज़ी शराब बरामद हुआ जिसके बाद एम्बुलेंस में सवार दोनों युवकों को शराब तस्करी के अपराध में गिरफ्तार करते हुए एम्बुलेंस को जब्त कर लिया गया. एम्बुलेंस में बरामद 88 कार्टून शराब का बाजार मूल्य लगभग 10 लाख रुपये है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए दोनों तस्कर चेकपोस्ट पर तैनात उत्पादकर्मियो की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास करते हुए इमरजेंसी का बहाना बना शराब के साथ बिहार में प्रवेश करना चाहते थे. लेकिन उनके इस पैंतरे का उत्पादकर्मियो पर कोई असर नही पड़ा और हरियाणा निवासी विक्की और सुमित कुमार को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया. हम आपको बता दें कि 2016 से बिहार में पूर्णतः शराबबंदी कानून लागू है और शराब का निर्माण, शराब की बिक्री और शराब का सेवन बिहार में पूरी तरह से प्रतिबंधित है. 

Tags:bihar newschapra newsLiquor smuggling by ambulancesmugglers caught with 88 cartoon English liquor

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.