✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बाढ़ में शराब तस्करों ने पुलिसकर्मी पर ईंट पत्थर से किया हमला, पीएमसीएच रेफर 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 4:45:23 AM

बाढ़(BARH):बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना अंतर्गत करजान गांव में शराब तस्करों ने 112 नंबर के ड्राइवर के साथ मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया.अथमलगोला थाना में ड्यूटी पर तैनात जितेंद्र कुमार करजान गांव के ही रहनेवाले थे. वे सुबह अपने खेत जा रहे थे. तभी गांव में ही शराब तस्करों ने उनके साथ गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी.उनके सिर पर ईंट पत्थर से हमला किया गया और धारदार हथियार से हाथ पर भी वार किया गया.

प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीएमसीएच रेफर

 जब वे बुरी तरह घायल होकर गिर गए, तब पास के लोगों ने उन्हें करजान अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.शराब तस्करों को उनके पुलिस का इनफॉर्मर होने का शक था. इससे पहले रात को भी जितेंद्र कुमार के साथ उनलोगों ने गाली गलौज की थी.कुछ दिनों पहले अथमलगोला थाना के गंजपर गांव में शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर पथराव कर चार पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया था.इससे पहले भी पुलिस पर हमला कर शराब तस्कर को ग्रामीणों ने छुड़ा लिया था जिसमें 3 महिला समेत 4 पुलिसकर्मी जख़्मी हुये थे.

Tags:liquor smugglingsmuggling liquorliquor smuggling newssmuggling of liquorbihar liquor smugglingliquor smuggling biharliquor smuggling in biharliquor smuggling in indiaillegal liquor smugglingcylinder liquor smugglingmainpuri liquor smugglingliquor smuggling bihar newsliquor illegal smugglingsmuggling liquor in biharliquor smuggling in mainpuriliquor smuggling latest newsliquor smuggling news updateliquor smuggling gang caughtnagapattinam liquor smuggling

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.