☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार का शराब माफिया यूपी से गिरफ्तार, जानें कैसे रोहतास पुलिस की जाल में फंसा नाशिर खान

बिहार का शराब माफिया यूपी से गिरफ्तार, जानें कैसे रोहतास पुलिस की जाल में फंसा नाशिर खान

रोहतास(ROHTAS):बुधवार को रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र में शराबकांड में फरार एक शराब कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आपको बताये कि रोहतास पुलिस की ओर से मद्द निषेध के दर्ज कांडों में फरार शराब माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए तीनों अनुमंडल में अलग-अलग विशेष टीम का गठन किया गया था.

बिहार का शराब माफिया उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

वहीं पुलिस की इस विशेष टीम उक्त कांड में संलिप्त शराब कारोबारी के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. लेकिन पुलिस के भय से कांड में संलिप्त शराब कारोबारी भागे फिर रहे थे. वहीं गुप्त सूचना के आधार पर संलिप्त शराब कारोबारी को शाहनाद नगर थाना क्षेत्र के चमरौआ चौक के पास से गिरफ्तार किया गया.

रोहतास पुलिस की विशेष टीम ने किया गिरफ्तार

आपको बताये कि शराब कारोबारी उत्तरप्रदेश के रामपुर के शाहनाद नगर थाना के चमरौआ गांव का निवासी नाशिर खान है. रोहतास एसपी विनीत कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि पिछले 9 जून 2021 को अवैध शराब के खिलाफ विशेष छापेमारी के दौरान विदेशी शराब बरामद किया गया था. इस मामले में शराब कारोबारी के विरुद्ध कोचस थाना में बिहार मद्द निषेध के तहत मामला दर्ज किया गया था.

इस मामले में अब तक 12 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार

इस कांड में लगभग 7983 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया था. वहीं अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. और कांड में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. जिन्हें पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी.

Published at:27 Jul 2023 10:35 AM (IST)
Tags:Liquor mafia of Bihar arrested from UPknow how Nashir Khan got trapped in the trap of Rohtas policeLiquor mafiaLiquormafiaBihar arrested from UPBihararrestedUPNashir KhantrappedRohtas policetrap of Rohtas police
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.