पटना (PATNA) : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि बिहार की हालत देख लीजिए क्या है. बिहार में वित्तीय स्थिति यह है कि हम लोगों को भी अभी तक सैलरी नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि मंत्री और कर्मचारियों को छोड़ दीजिए हम लोगों को भी सैलरी नहीं मिली है. बिहार में कर्मचारियों को सैलरी तक नहीं मिल रही है. बिहार में अराजकता की स्थिति हो गई है. उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने बिहार का नाक कटा दिया है.
भाजपा के लोग के मन में लड्डू फूटने लगे हैं कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा
तेजस्वी यादव ने फारबिसगंज में दिनदहाड़े एक युवक के गर्दन काटकर बीच सड़क पर रखे जाने पर कहा कि बिहार में हालत देख लीजिए. क्या आपने इससे पहले कभी इस तरह का वीडियो देखा था इस तरह की घटना देखी थी स्थिति देखी बिहार की कितनी खराब हो गई है. अब भाजपा के लोग मन में लड्डू फूटने लगे हैं कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा. उन्होंने कहा कि बिहार की हालत कितनी खराब हो गई है. इसका अंदाजा इसी से लगा लीजिए की दिनदहाड़े हत्या लूट डकैती हो रही है. कोई देखने वाला नहीं है उन्होंने कहा जबकि होम डिपार्टमेंट भाजपा के पास है.
यह मैं नहीं कह रहा हूं यह नीति आयोग की रिपोर्ट कह रही है
तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर हमने यह कहा कि बिहार गरीब राज्य है तो लोगों ने हमें गाली देना शुरू कर दिया. यह मैं नहीं कह रहा हूं यह नीति आयोग की रिपोर्ट कह रही है. शिक्षा में बिहार कहां है पलायन में कहां है. स्वास्थ्य में कहां है अपराध में कहा है रोजगार में कहा है यह नीति आयोग की रिपोर्ट देख लीजिए.उन्होंने कहा कि आज सड़कों पर हालत क्या है देख लीजिए. किस तरीके की स्थिति बिहार के हो गई है इन लोगों ने बिहार का नाक कटा कर रख दिया है. उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग ऊंची ऊंची बात करते हैं लेकिन बिहार में हालत देख लीजिए क्या है. नीतीश कुमार के दिल्ली जाने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने चुप्पी साध लिया.