✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

TRE-4 अभ्यर्थियों पर पटना में लाठीचार्ज, विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे हजारों छात्र

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 8, 2026, 2:27:43 PM

पटना(PATNA): TRE-4 भर्ती प्रक्रिया को लेकर छात्रों का गुस्सा शुक्रवार को सड़कों पर फूट पड़ा. भर्ती विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर हजारों अभ्यर्थियों ने राजधानी में जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव बढ़ गया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को हटाने की कोशिश की. घटना में कई छात्र-छात्राओं के घायल होने की सूचना है.

बताया जा रहा है कि TRE-4 अभ्यर्थी लंबे समय से भर्ती विज्ञापन जारी करने की मांग कर रहे हैं. छात्रों का आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी की वजह से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है. इसी नाराजगी के बीच बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पटना कॉलेज परिसर से विरोध मार्च निकालते हुए जेपी गोलंबर पहुंचे.

प्रदर्शन का नेतृत्व छात्र नेता दिलीप कर रहे थे. छात्रों ने सरकार और Bihar Public Service Commission के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि TRE-4 का विज्ञापन जल्द जारी किया जाए ताकि भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ सके. इसके अलावा छात्रों ने बीपीएससी की नई नियमावली का भी विरोध किया. उनका कहना है कि बदले गए नियमों से अभ्यर्थियों को परेशानी हो रही है और चयन प्रक्रिया और अधिक कठिन होती जा रही है.

जेपी गोलंबर पहुंचने के बाद प्रदर्शन और उग्र हो गया. बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारे लगाने लगे. इस दौरान यातायात भी प्रभावित हुआ. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने और सड़क खाली कराने का प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे.

स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस और छात्रों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई. देखते ही देखते मामला बढ़ गया और पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया. पुलिस कार्रवाई के बाद मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. कई छात्र इधर-उधर भागते नजर आए, जबकि कुछ घायल अभ्यर्थियों को उनके साथी सुरक्षित स्थानों पर ले गए.

घटना के बाद छात्रों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है. अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक TRE-4 भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं किया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा. वहीं प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और पूरे मामले को शांत कराने की कोशिश की जा रही है.

Tags:TRE 4 Protest PatnaBihar TRE 4 VacancyPatna Student ProtestTRE 4 Lathi ChargeBIHAR TRE 4 Lathi ChargeBPSC TRE 4 NewsBihar Teacher Recruitment NewsBihar Student Protest NewsBPSC New Rules ProtestPatna Breaking NewsTRE 4 Candidates ProtestBihar Recruitment Protest

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.