✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पुराने अंदाज में लौटे लालू यादव, मंच पर गाने लगे 'लागल-लागल झूलनिया में धाक्का बलम, कलकत्ता चल', देखिए वायरल वीडियो

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 10:01:23 PM

रोहतास (ROHTAS) : लंबे अंतराल के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक रंग में नजर आए हैं. चुनाव आयोग द्वारा SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर उठे विवाद और बड़ी संख्या में वोटरों के नाम काटे जाने के आरोपों के बीच महागठबंधन ने शनिवार से 'वोट अधिकार यात्रा' की शुरुआत की है. इस यात्रा का आगाज रोहतास जिले से हुआ है और समापन पटना के गांधी मैदान में होगा. 

ऐसे में सभा को संबोधित करते हुए लालू यादव ने भाजपा पर सीधा हमला बोला है. उन्होंने कहा, “वोट चोरों को हटाइए, भाजपा को भगाइए और इंडिया गठबंधन को जिताइए. किसी भी कीमत पर भाजपा को सत्ता में नहीं आने देना है. ये लोग वोट की चोरी कर लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते हैं, पर सभी को एकजुट होकर इनसे लड़ना होगा.”

अपने चित-परिचित अंदाज में लालू यादव ने भोजपुरी गीत “लागल-लागल झुलनिया में धक्का, बलम कलकत्ता चला” गाकर भीड़ में जोश भर दिया. उन्होंने मंच से “राहुल गांधी जिंदाबाद”, “मल्लिकार्जुन खड़गे जिंदाबाद” और “तेजस्वी यादव जिंदाबाद” के नारे भी लगाए हैं. 

भीड़ ने तालियों और नारों से उनका स्वागत किया और लालू का यह अंदाज देख कार्यकर्ताओं में पुराना जोश लौट आया है. साथ ही पूरा मैदान “वोट चोर गद्दी छोड़” के नारों से गूंज उठा था.

Tags:Vote Adhikar Yatrabiharbihar politicsbihar sarkarlalu yadavrahul gandhimallikarjub khargetejasvi yadavcm nitish kumarnitish kumar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.