✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में हुई 18 लोगों की मौत पर लालू यादव जताया दुख, रेल मंत्री  को जिम्मेदार ठहराते हुए कह दी ये बात

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 12:35:59 PM

पटना(PATNA): नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में हुई 18 लोगों की मौत पर बिहार के पूर्व सीएम और राजद सुप्रीमो लालू यादव ने दुख जताया है,उन्होंने कहा है कि ये बहुत ही दुखद घटना है.हम मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, उन्होंने इस घटना को लेकर रेलवे पर बड़ा हमला बोला है, उन्होंने कहा है कि इसकी जिम्मेवारी रेल मंत्री को लेना चाहिए. वहीं इस दौरान लालू यादव ने कुंभ को लेकर भी बड़ा बयान दे दिया है.

लालू यादव ने रेलवे प्रबंधन  पर बड़ा सवाल उठाया है

लालू यादव ने रेलवे प्रबंधन  पर बड़ा सवाल उठाया है, और कहा है कि रेलवे की कुप्रबंधन  की वजह से लोगों की मौत गई है, ये रेलवे की बड़ी विफलता है, रेलवे की गलती है और रेलवे की लापरवाही के वजह से इतने लोगों की मौत हुई है. हमें इसका अफसोस है. उन्होंने आगे कहा कि, रेल मंत्री को इसकी जिम्मेवारी लेनी चाहिए.

पढ़ें कुंभ मेले पर  लालू यादव ने क्या कहा है

वहीं महाकुंभ को लेकर लालू यादव ने बड़ा बयान दे दिया है, उनसे जब कुंभ में बढ़ रहे भीड़ को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 'कुंभ का क्या मतलब है. फालतू है कुंभ. आपके बताये कि लालू यादव के इस बयान से सियासी हलचल तेज हो सकती है.

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने की कड़ी निंदा

 वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने दिल्ली घटना पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई करनी चाहिए उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार दोनों जगह है.प्रशासन पूरी तरह फेल कर चुका है और पूरे मामले की जांच कर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए.

Tags:stampede in delhistampede at New Delhi Railway StationNew Delhi Railway Stationlalu prasad yadavbihar politiscbiharbihar newsbihar news todaypatnapatna newspatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.