✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

गांधी मैदान में लालू-तेजस्वी का पुतला दहन, भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच ने उठाया सामाजिक सम्मान का सवाल, तेज आंदोलन की भी दी चेतावनी

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 8:33:04 PM

पटना(PATNA):  राजधानी पटना से एक बड़ी राजनीतिक हलचल सामने आई है, जहां गांधी मैदान स्थित गांधी प्रतिमा के पास शनिवार को आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया गया है. यह विरोध प्रदर्शन भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के बैनर तले हुआ, जिसके स्वयंभू राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने इसे "राजनीतिक उत्पीड़न" के खिलाफ आंदोलन करार दिया है. 

पुतला दहन का नेतृत्व कर रहे आशुतोष कुमार ने बताया कि आरजेडी प्रवक्ता सारिका पासवान के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की आशंका जताई जा रही है और इसी के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया. 

आशुतोष कुमार ने दावा किया कि वह भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और इस मामले को केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि सामाजिक सम्मान से जुड़ा मुद्दा बताया है. उन्होंने कहा कि आंदोलन की यह शुरुआत है और आने वाले दिनों में इसे और तेज किया जाएगा. 

क्या बोले आशुतोष कुमार:

"हम उन परिवारों से मिलेंगे जो राजद के शासनकाल में सताए गए हैं. ये आंदोलन तब तक रुकेगा नहीं जब तक हमें न्याय नहीं मिल जाता और हम जातीय राजनीति और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेंगे". 

गांधी मैदान जैसी संवेदनशील जगह पर विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पटना पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में रही, साथ ही अधिकारियों के अनुसार, स्थिति को नियंत्रण में रखा गया और किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं होने दी गई है.

Tags:bihar newsbihar latest newsbihar eletion 2025tejasvi yadavlalu yadavrjd

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.