☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

लालू प्रसाद यादव 13वीं बार निर्विरोध बने RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष, 5 जुलाई को मिलेगा निर्वाचन पत्र

लालू प्रसाद यादव 13वीं बार निर्विरोध बने RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष, 5 जुलाई को मिलेगा निर्वाचन पत्र

पटना(PATNA): राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के संस्थापक और दिग्गज नेता लालू प्रसाद यादव एक बार फिर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए है. निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से की गई औपचारिक घोषणा में बताया गया कि लालू प्रसाद यादव 13वीं बार RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए है.

पढ़े निर्वाचन पदाधिकारी ने क्या कहा

निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि नामांकन वापसी की अंतिम समयसीमा आज दोपहर 2:00 बजे थी, लेकिन लालू यादव के अलावा किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया और ना ही लालू यादव ने अपना नाम वापस लिया. इसके बाद निर्वाचन पदाधिकारी ने उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया.RJD की राष्ट्रीय परिषद की बैठक 5 जुलाई को पटना के बापू सभागार में आयोजित की जाएगी.इसी बैठक में लालू प्रसाद यादव को अध्यक्ष पद का आधिकारिक निर्वाचन पत्र सौंपा जाएगा.

पार्टी को मिलेगी मज़बूती

लालू प्रसाद यादव का दोबारा अध्यक्ष बनना पार्टी के भीतर उनके मजबूत नेतृत्व और व्यापक स्वीकार्यता को दर्शाता है.यह भी माना जा रहा है कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति में उनकी भूमिका निर्णायक रहेगी.

आरजेडी कार्यकर्ताओं में उत्साह

इस घटनाक्रम को पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साह और विश्वास के साथ देखा है, वहीं राजनीतिक विश्लेषक इसे लालू प्रसाद यादव की अब भी कायम राजनीतिक पकड़ का प्रमाण मान रहे है. RJD के लिए यह एक नई शुरुआत की तरह है, जिसमें अनुभवी नेतृत्व के साथ आगे की रणनीति तय की जाएगी.

Published at:24 Jun 2025 11:38 AM (IST)
Tags:Lalu Prasad YadavLalu Prasad Yadav newsNational President of rjdTrending newsViral newsBiharBihar newsBihar news todayPatnaPatna newsPatna news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.