✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Crime News:गोपालगंज में खूनी संघर्ष!आपसी विवाद में हुई चाकूबाजी में एक की मौत, एक घायल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:49:04 AM

गोपालगंज(GOPALGANJ):बिहार में इन दिनों अपराध चरम पर है यही वजह है कि अपराधियों के साथ-साथ आम लोग भी छोटी-छोटी बातों को लेकर हथियार उठा ले रहे हैं और एक दूसरे की हत्या भी कर दे रहे हैं.ताजा मामला बिहार के गोपालगंज जिले से सामने आया है जहां आपसी विवाद मे एक युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गयी. वही एक युवक बुरी तरह घायल हो गया.जिसे तत्काल इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पढे किस वजह से हुई चाकूबाजी

मृतक की पहचान सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के मांधोपुर गांव निवासी विनय गिरी है,जबकि घायल युवक कालू छापर गांव निवासी इमाम हसन के पुत्र सलमान है.बताया जाता है कि विनय गिरी रविवार की रात अपने दोस्त सलमान के साथ किसी काम को लेकर गोपालगंज के तरफ आ रहा था. इसी बीच वह जैसे ही मांझागढ़ थाना क्षेत्र के धर्मपरसा गांव के समीप पहुंचा.तभी बरौली निवासी कुछ युवकों के साथ उसका विवाद हो गया.जिसके बाद आरोपी युवकों ने विनय गिरी को चाकू मार दिया.जिससे विनय की मौत हो गयी. वही इस चाकूबाजी में सलमान घायल हो गया.

अब तक किसी की नहीं हो पाई है गिरफ़्तारी

इस मामले में सदर एसीपीओ अभय कुमार रंजन में बताया कि आपसी विवाद में कुछ युवकों ने विनय गिरी और सलमान को चाकु मार दिया. जिसमे विनय गिरी की मौत हो गयी है,जबकि सलमान बुरी तरह घायल है.सभी आरोपियों की पहचान कर ली गयी हैपुलिस छापेमारी कर रही है जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

रिपोर्ट-नमो नारायण मिश्रा

Tags:CrimeCrime news biharCrime in biharCrime in gopalganjMurder in gopalganjTrending newsBiharBihar newsBihar news todayGopalganjGopalganj newsGopalganj news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.