✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

किशनगंज : मॉल में काम करने वाली महिला से धार्मिक भेदभाव, विरोध में कर्मी गोलबंद, जानिए पूरा मामला   

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:49:33 AM

किशनगंज(KISHANGANJ): मुस्लिम बहुल किशनगंज जिले में धार्मिक आधार पर एक युवती को मॉल से निकाले जाने का मामला प्रकाश में आया है. दरअसल पूरा मामला शहर के  पश्चिम पाली स्थित भीमार्ट मॉल का है. जहां पर कार्य करने वाली एक युवती ने धार्मिक आधार पर भेद भाव करने का मैनेजर पर आरोप लगाया है. युवती ने कहा की मैनेजर लाल जी गुप्ता का कहना है की तुम मुसलमान हो इसलिए नौकरी पर नहीं रखा जायेगा. वहीं भेदभाव किए जाने के विरोध में भीमार्ट में कार्यरत हिंदू मुस्लिम दोनों समुदाय के कर्मी गोल बंद हो गए और कर्मियों ने मैनेजर के खिलाफ रोष व्यक्त किया.  कर्मियों ने भीमार्ट के  कार्यरत मैनेजर लाल जी गुप्ता के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए बताया कि मॉल में केवल हिंदू समुदायिक के युवा युक्तियों को छोड़ मुस्लिम समुदाय के युवा युक्तियों को नौकरी में रखने से इंकार करते हुए पुराने कर्मियों को भी सेवा मुक्त करने की आरोप लगाया.

मैनेजर फरार 

वहीं भीमार्ट मॉल के मकान मालिक शम्स इम्तियाज उर्फ सन्नी ने बताया कि यह जिला सांप्रदायिक सौहार्द की मिशाल है और यहां इस तरह के सोच के व्यक्ति का कोई स्थान नहीं है. वहीं उन्होंने कहा की मॉल के वरीय अधिकारियों से उन्होंने बात की है और मैनेजर को तत्काल काम से हटा दिया गया है. दूसरी तरफ हंगामा होता देख मैनेजर लाल जी गुप्ता मौके से फरार हो गया. 

Tags:bihar news updateKishanganjReligious discrimination against the woman

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.