किशनगंज(KISHANGANJ):बिहार सरकार ने राज्य के सभी सरकारी कार्यक्रमों और शैक्षणिक संस्थानों (स्कूल-कॉलेज) में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' का गायन अनिवार्य कर दिया है जिसे लेकर बुधवार को AIMIM प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.जहां किशनगंज पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में श्री ईमान ने कहा कि किसी तरह का कानून बनाने के दौरान सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का ध्यान रखा जाना चाहिए.
अख्तरुल ईमान ने दी सड़क से सदन तक आंदोलन की चेतावनी
वही कहा कि मद्रास हाई कोर्ट सहित अन्य उच्य न्यायालयों के द्वारा इसे पूर्व में गलत ठहराया गया है.ईमान ने आगे कहा कि इसके खिलाफ सड़क से सदन तक आंदोलन हमारी पार्टी करेगी.उन्होंने कहा कि फिलहाल मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और संबंधित मंत्रालय को ज्ञापन सौंप कर आपत्ति दर्ज करवाई जाएगी. ईमान ने कहा कि वंदे मातरम का गायन हमारी धार्मिक मान्यताओं के खिलाफ है क्योंकि हम लोग एक ही ईश्वर को पूजते है हम मूर्ति पूजा नहीं करते.उन्होंने इसे सेकुलरिज्म के खिलाफ बताया और कहा कि हमारी आस्था का आदर होना चाहिए.ईमान यही नहीं रुके और उन्होंने आगे कहा कि सरकार को संविधान का पालन करना चाहिए क्योंकि संविधान से ऊपर कोई नहीं है इसीलिए हम इस असंवैधानिक फरमान को नहीं मानेंगे.
सरकार इसपर अविलंब रोक लगाए
उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि सरकार इसपर अविलंब रोक लगाए.वही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से ईंधन के कम उपयोग और एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील पर भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि भारत की गरिमा यदि धूमिल हुई है तो सबसे अधिक नरेंद्र मोदी की सरकार में गिरी है उन्होंने कहा कि एक तरफ वाहनों को लाइसेंस दे रहे है दूसरी तरफ कह रहे है कि पेट्रोल बचाओ।उन्होंने कहा कि पिता जब दिवालिया हो जाता है तो कहता है कि बेटा अभी कपड़ा मत लो ,मेला घूमने मत जाओ ठीक उसी तरह से आज केंद्र सरकार कर रही है. ईमान ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में रुपए की कीमत जितनी गिरी उतनी कभी नहीं गिरी.