✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

खेसारी यादव अब राजनीति में रखेंगे कदम, जानिए किस पार्टी से लड़ेंगे चुनाव

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:09:39 AM

पटना(PATNA): चुनाव से पहले अब फ़िल्मी कलाकार और भोजपुरी कलाकार के भी चुनाव लड़ने के क़यास लग रहे हैं. वही भोजपुरी स्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव सोशल मीडिया और फिल्मो में ज़ुबानी जंग चलता रहता है. पवन सिंह ने बीजेपी नेताओं से मिलकर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है, तो वही भोजपुरी के स्टार कलाकार खेसारी लाल यादव ने अभी किसी तरह के चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. वहीं उन्होंने कहा की मनोज तिवारी, रविकिशन, निरहुआ सहित कई कलाकार कला के साथ-साथ राजनीति में भी अपनां जलवा दिखा रहे है. लेकिन हमको अभी राजनीति में कोई ज़्यादा रुचि नहीं है हम लगातार समाज सेवा करने में जुटे हुए है.

पवन और खेसारी के बिच अक्सर होता है अदावत

 भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच पुरानी अदावत रही है. दोनों एक दूसरे को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं. खेसारी लाल यादव के पटना पहुंचने के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्मों के साथ अब राजनीती मे भी खेसारी आ सकते है.

मीडियाकर्मियों से बातचीत  के दौरान दिया जवाब 

दरअसल, एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव बुधवार को पटना पहुंचे थे. पटना पहुंचे खेसारी लाल यादव से जब मीडियाकर्मियों ने राजनीति में आने से जुड़ा सवाल किया तो खेसारी ने साफ शब्दों में अपने दिल की बात कह दी. खेसाली लाल यादव ने कहा कि हर कोई राजनीति ही करेगा तो फिर हीरो कौन रह जाएगा, मुझे हीरो ही रहने दिया जाए तो ठीक रहेगा.

भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी, रवि किशन, निरहुआ के राजनीति में आने से सवाल पर खेसारी ने कहा कि बड़े भाई लोग संभाल रहे हैं, यह कम थोड़े ही है. एक परिवार से अगर हर आदमी एक ही काम करेगा तो और भी कई सारे काम हैं वह कौन करेगा. उन्होंने कहा कि आज वे लोगों के दिलों में हैं और लोगों के लिए हीरो हैं. जिंदगी में हर काम हर आदमी नहीं कर सकता है.

 

Tags:Khesari Yadavwill contest electionfrom any partylisten what he said during conversationwith media person

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.