✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

कटिहार : श्राद्धकर्म का भोज खाने से 250 लोग बीमार, स्कूल में चल रहा है सभी का इलाज

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:03:50 AM

कटिहार (KATIHAR): बिहार के कटिहार में श्राद्धकर्म का भोज खाने से करीबन 250 लोग बीमार हो गए हैं. जिसमें बच्चे बूढ़े महिला सभी शामिल हैं. सभी बीमार कोढ़ा प्रखंड के एक ही गांव शिशिया के निवासी हैं. सभी का इलाज कोढ़ा प्रखंड के विषहरिया पंचायत के एक स्कूल आदर्श मध्य विद्यालय शिशिया में चल रहा है. इनमें से तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेजा गया है. सभी बीमार एक ही गांव में श्राद्ध भोज खाए थे. भोज में चावल दाल और सब्जी खाया था. भोज खाने के बाद सभी को उल्टी - पैखाना और पेट में दर्द होने लगा. आनन फानन में स्थानीय स्वास्थ्य विभाग को सूचना दिया गया और सभी बीमार को गांव के ही एक सरकारी स्कूल में शिफ्ट कर लगभग 40 की संख्या में स्वास्थ्यकर्मियों ने इलाज शुरू किया.  बीमार को स्लाइन चढ़ाया गया और आवश्कतानुसार सुई दवाइया दी गई. इलाज के बाद अब सभी की हालत सामान्य है. कुछ लोग जो ठीक हो गए उन्हें घर भी भेजा गया है, बांकी लोगों का स्कूल में इलाज जारी है. 

मौके पर सिविल सर्जन - जनप्रतिनिधि और स्थानीय प्रशासन मौजूद थे . लगातार सभी बीमार पर नजर रखी जा रही थी, सिविल सर्जन खुद से बीमारों को देख रहे थे. स्थानीय जनप्रतिनिधि - डाक्टर और बीमार लोगों ने भोज खाने से बीमार होने की पुष्टि की है.

Tags:BiharKatihar250 people ill after eating Shraddhakarma's feast

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.